>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
E-Mandi: अब गेहूं उत्पादक किसानों को भी मिलेगी ऑनलाइन एंट्री Wednesday 31 January 2024 07:15 AM UTC+00 छिंदवाड़ा। कृषि उपज मंडी कुसमेली में किसानों को 17 जनवरी से प्रवेश उनके मोबाइल पर बनाई गई ऑनलाइन प्रवेश पर्ची के माध्यम से दिया जा रहा है। पहले चरण में गेहूं एवं मक्का उत्पादक किसानों को छोडकऱ सोयाबीन, चना, तुअर, मूंग, उड़द लेकर आने वाले किसानों को इसका लाभ मिला। इस दौरान मक्का एवं गेहूं लाने वाले किसानों का प्रवेश मैनुअल ही हो रहा है। अब एक फरवरी से इन उपज की भी ऑनलाइन नीलामी, तौल, भुगतान की प्रक्रिया ई-मंडी ऐप के माध्यम से होगी। दरअसल, मंगलवार को कुसमेली मंडी प्रबंधन के पास 20 पीओएस मशीन, मंडी बोर्ड भोपाल से पहुंच चुकी है। एक फरवरी से गेहूं किसानों के मोबाइल में भी ई मंडी ऐप अपलोड कराने के बाद सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। ई मंडी ऐप को डाउनलोड करवाने के बाद प्रवेश पर्ची जनरेट की जाएगी। नीलामी, तौल से लेकर भुगतान तक की प्रक्रिया मोबाइल ऐप में दर्ज होगी। मंडी प्रबंधन ने जारी की सूचना इनका कहना है |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

