>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
चुनावी घोषणा के बाद भी धान के नहीं मिले 3100 रुपए क्विंटल, अब गेहूं को लेकर किसान असमंजस में Thursday 01 February 2024 04:45 PM UTC+00 बीना. समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए पंजीयन पांच फरवरी से शुरू होना हैं, जो एक मार्च तक चलेंगे। पूर्व की भांति किसान कहीं से भी ऑनलाइन ही पंजीयन करा सकेंगे। समर्थन मूल्य कितना मिलेगा अभी इसको लेकर किसान असमंजस में हैं। जानकारी के अनुसार पांच फरवरी से गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन का काम शुरू होगा, जो एक मार्च तक होंगे। पंजीयन सहकारी समिति केन्द्र सहित ऑनलाइन कंप्यूटर सेंटर, कियोस्क आदि माध्यमों से करा सकते हैं। उपज के बदले किसान को भुगतान आधार लिंक बैंक खाते में किया जाना है। यदि किसी वजह से आधार लिंक बैंक खाते में भुगतान नहीं हो पाता है, तो किसान द्वारा पंजीयन केंद्र पर उपलब्ध कराए गए बैंक खाते में भुगतान किया जाएगा। वहीं, पिछले वर्ष तक उपज बेचने के लिए किसानों को एसएमएस आने का इंतजार करना पड़ता और फिर वह संबंधित केंद्र पर उपज लेकर पहुंचते थे। इस बार इसमें बदलाव किया गया है और नई व्यवस्था में किसान स्वयं ऑनलाइन स्लॉट बुक कर अपने हिसाब से केंद्र, उपज बेचने की तारीख व समय तय कर सकेंगे। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

