>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Railway: 26 दिन बाद पटरी पर लौटी पातालकोट एक्सप्रेस आज फिर निरस्त Wednesday 07 February 2024 06:44 AM UTC+00 छिंदवाड़ा. 26 दिन बाद मंगलवार को पटरी पर लौटी पातालकोट एक्सप्रेस बुधवार को फिर से निरस्त कर दी गई है। पातालकोट एक्सप्रेस का परिचालन लंबे समय बाद मंगलवार को किया गया। यह ट्रेन निर्धारित समय सुबह 9.30 बजे छिंदवाड़ा से फिरोजपुर के लिए रवाना की गई। ट्रेन के परिचालन की खुशी यात्रियों के चेहरे पर साफ झलकी। हालांकि एक दिन परिचालन के बाद यह ट्रेन फिर से निरस्त कर दी गई है। पातालकोट एक्सप्रेस (14623) 7 फरवरी को रैक की उपलब्धता न होने की वजह से छिंदवाड़ा से फिरोजपुर तक नहीं चलाई जाएगी। दरअसल आगरा रेल मंडल में कार्य के चलते सिवनी से छिंदवाड़ा होते हुए फिरोजपुर जाने वाली पातालकोट एक्सप्रेस 11 जनवरी से 5 फरवरी तक एवं फिरोजपुर से सिवनी आने वाली पातालकोट एक्सप्रेस 12 जनवरी से 6 फरवरी तक निरस्त की गई थी। इसके बाद इस ट्रेन के दोनों रैक को छिंदवाड़ा ही भेज दिया गया था। छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन में जगह की कमी की वजह से एक रैक सिवनी जिले के केवलारी रेलवे स्टेशन एवं दूसरी रैक उमरानाला रेलवे स्टेशन में खड़ी की गई थी। दस दिन बाद केवलारी में खड़ी पातालकोट एक्सप्रेस की रैक को वापस फिरोजपुर भेज दिया गया, जबकि ऐसा नहीं करना था और पूर्व निर्धारित निर्णय के अनुसार दोनों रैक केवलारी एवं उमरानाला में ही रखना था। रेलवे ने 26 दिनों के लिए जब ट्रेन के निरस्त करने का फैसला लिया था तो शेड्यूल इसी हिसाब से जारी किया था। इसमें छिंदवाड़ा से फिरोजपुर के लिए पातालकोट एक्सप्रेस का परिचालन 6 फरवरी से प्रतिदिन करना था। जबकि फिरोजपुर से छिंदवाड़ा के लिए पातालकोट एक्सप्रेस की सुविधा 8 फरवरी से दी जानी थी। दो रेल मंडल में नहीं दिख रहा सामजस्य |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

