>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
लोकसभा चुनाव जीतने की रणनीति, आज यहां मंथन करेंगे कांग्रेस के दिग्गज नेता Saturday 27 January 2024 03:12 AM UTC+00
चुनाव आयोग ने अब तक लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया। हर कोई जानना चाहता है कि लोकसभा के चुनाव कब होंगे। इस बीच राजनीतिक दलों ने अभी से तैयारी तेज कर दी है। भाजपा और कांग्रेस भी अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट गई है। कांग्रेस इस बार बेहतरीन प्रदर्शन करने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी सिलसिले में मध्यप्रदेश कांग्रेस की शनिवार को भोपाल में बड़ी बैठक होने वाली है। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोटिया प्रमुख रूप से शामिल हो रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को 11.30 बजे यह अहम बैठक होगी। जीतू पटवारी के नेतृत्व में इस बार कांग्रेस लोकसभा की तैयारी जोर-शोर से कर रही है। कांग्रेस इस बार लोकसभा के चुनाव में युवाओं को मौका दे सकती है। कांग्रेस लोकसभा की तैयारी में अभी से एक्टिव हो गई है। इसी सिलसिले में जातिगत आधार पर अनुसूचित जाति के लोगों को साधने के लिए भी कई फैसले लिए जाएंगे। इस अहम बैठक में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोटिया शामिल हो रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने बताया कि यह बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में 11.30 बजे होगी, जिसमें प्रदेश के साथ ही जिला अध्यक्ष शामिल होंगे। सभी को राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोटिया संबोधित करेंगे।
हार की भी होगी समीक्षा इस अहम बैठक में मध्यप्रदेश से गुजरने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भी चर्चा होगी। इसी दौरान लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सहभागिता, भारत जोड़ो न्याय यात्रा, विभानसभा चुनाव में मिली हार और संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।
राहुल गांधी की यात्रा पर भी होगी चर्चा मध्यप्रदेश से गुजरने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भी इस अहम बैठक में चर्चा होगी। यह यात्रा दो चरणों में मध्यप्रदेश से होकर गुजरेगी। एक चरण में कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों से गुजरेंगे। राहुल गांधी की यात्रा प्रदेश में फरवरी में प्रवेश करेगी। इसके बाद यह यात्रा मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, आगर मालवा, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ होते हुए राजस्थान के बांसवाड़ा जाएगी। राहुल गांधी की यात्रा मध्यप्रदेश में एक सप्ताह रहेगी। इस दौरान 9 जिलों से गुजरेगी। पूरे प्रदेश में यात्रा 698 किलोमीटर चलेगी। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी अब कोई भी लूप पोल नहीं छोड़ना चाहती है। इसे लेकर सभी स्तर पर रणनीति बन रही है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के खाते में 66 सीटें आई थीं और भाजपा 163 सीटें जीत गई थीं। कांग्रेस के सामने अब लोकसभा के चुनाव है और मध्यप्रदेश में 29 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस के पास फिलहाल एक सीट ही है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews2400@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

