>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
14 जिलों में कड़ाके की ठंड और बारिश की चेतावनी, देखें आपके शहर का हाल Saturday 27 January 2024 05:02 AM UTC+00
मौसम विभाग ने एक बार फिर 14 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में शीतलहर पड़ेगी वहीं इनमें से 8 जिलों में कोल्ड डे होगा और 5 जिलों में कोल्डवे का ज्यादा खतरा होगा। कंपकंपाने वाली ठंड पड़ेगी। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक कई जिलों में कोहरा भी जा सकता है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण पूरे मध्यप्रदेश का मौसम बदला हुआ है। प्रदेश के 14 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग ने कहा है कि इनमें से 8 जिलों में कोल्ड डे होगा, वहीं 5 जिलों में कोल्ड वे का ज्यादा खतरा रहेगा। कंपकपाने वाली ठंड से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को 14 जिलों में शीतलहर चलेगी। इनमें से खंडवा, खरगोन, मऊगंज, छतरपुर, निवाड़ी, दतिया, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, पन्ना, टीकमगढ़, ग्वालियर, रीवा और शहडोल जिले शामिल हैं। इनके अलावा मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, छतरपुर, निवाड़ी, पन्ना, मऊगंज, टीकमगढ़ और शिवपुरी तक घना कोहरा छा सकता है। मौसम वैज्ञानिक कहते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के कारण मौसम इन दिनों बदला हुआ है। अगले सप्ताह और भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
यहां बारिश की भी संभावना प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की भी आशंका व्यक्त की गई है। खासकर 28 और 29 जनवरी को जबलपुर संभाग के जिलों में बूंदाबादी और हल्की बारिश के आसार है। जबलपुर संभाग के डिंडोरी, बालाघाट, मंडला और सिवनी जिलों में बारिश के आसार हैं। बारिश होने से ठंड और भी बढ़ जाएगी। पूरे प्रदेश में ठंड का ज्यादातर असर 15 फरवरी तक रहने वाला है।
रविवार को कैसा रहेगा ग्वालियर का मौसमग्वालियर में मौसम इस समय 13°C तापमान है। धूप खिली हुई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। रविवार को बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा। ग्वालियर में अगले सप्ताह बारिश की संभावना नहीं है। ग्वालियर क्षेत्र में पश्चिम से 5 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है।
रविवार को कैसा रहेगा भोपाल का तापमानराजधानी भोपाल का तापमान 16°C है। बादल भी जाए हुए हैं। बादलों के बीच में से थोड़ी थोड़ी देर में हल्की धूप खिल रही है। शनिवार को पूरे दिन आंशिक बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 24°C और न्यूनतम तापमान 11°C रहेगा। रविवार को पूरे शहर पर बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम तापमान 11°C रहेगा। फिलहाल भोपाल में अगले सप्ताह बारिश की कोई संभावना नहीं है। भोपाल में पूरब की तरफ से 6 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है।
रविवार को कैसा रहेगा जबलपुर का मौसमजबलपुर में 14°C तापमान है। शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 23°C और न्यूनतम तापमान 9°C रहने का अनुमान है। रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, अधिकतम तापमान 24°C और न्यूनतम तापमान 11°C रहेगा। जबलपुर में इस सप्ताह बारिश की कोई संभावना नहीं है। वर्तमान में पश्चिम से 2 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है।
इंदौर में आज शनिवार को कैसा है मौसमइंदौर में इस समय 19°C तापमान है और अधिकतर स्थानों पर बादल छाए हुए हैं। शनिवार का पूर्वानुमान 25°C के अधिकतम तापमान और 12°C के न्यूनतम तापमान के साथ धूप खिलने का है। रविवार को बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम तापमान 13°C रहेगा। इंदौर क्षेत्र में इस सप्ताह बारिश की कोई संभावना नहीं है। वर्तमान में हवा 8 किमी/घंटा की गति से दक्षिण-पूर्व से चल रही है।
मध्यप्रदेश का सबसे ठंडा शहरमौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट में मध्यप्रदेश में सबसे ठंडा नर्मदापुरम जिले का पचमढ़ी है। चारों तरफ पहाड़ों से घिरा रहने वाला यह हिल स्टेशन सबसे ज्यादा ठंडा है। यहां का तापमान 3.8 दर्ज किया गया है। इसके अलावा खजुराहो 4.5 डिग्री तापमान पर है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews2400@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

