>>: घर में रामलला की स्थापना के बाद जरूर करें इन 4 चमत्कारी मंत्रों का जाप, सीया-राम के आशीर्वाद से हर मुश्किल होगी दूर

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

अयोध्या धाम के साथ ही देशभर में भगवान राम का प्राण प्रतिष्ठा उत्सव धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इतिहास में दर्ज 22 जनवरी का यह दिन मध्य प्रदेश के लिए भी बेहद खास है। हर तरफ राम के नाम की गूंज है। हर तरफ एक ही स्वर है राम आ रहे हैं, राम आएंगे...मंदिरों के साथ ही घर-घर में आज रामलला का प्राण प्रतिष्ठा का ये ऐतिहासिक उत्सव मनाया जा रहा है। राम भक्तों ने अपने घरों में राम मंदिर सजाया है, भगवान राम की प्रतिमाएं और तस्वीरें स्थापित करने की तैयारियां की जा रही हैं। अगर आप भी रामलला की स्थापना कर रहे हैं, तो ध्यान दें पंडित अरविंद तिवारी का कहना है कि यदि आप घर में रामलला की स्थापना कर रहे हैं तो इन मंत्रों का जाप जरूर करें, ये 4 मंत्र पढ़ने से भगवान राम आपका आह्वान ही नहीं स्वीकारेंगे, बल्कि आपके मन की बात भी पूरी करेंगे...

ये भी पढ़ें : Mere Ram: त्रेता युग में यहां से भी गुजरे थे राम, यहां गिरी थीं अमृत की बूंदें

ये हैं राम के 4 सिद्ध और चमत्कारी मंत्र

वैसे तो राम नाम ही अपने आप में बड़ा है और सिद्ध मंत्र है। जो व्यक्ति हर दिन राम नाम का जप करता है उस पर कभी कोई संकट नहीं आता।

1. ऊं रां रामाय नम:

इस मंत्र का जाप करने से सभी विपदाएं दूर हो जाती हैं। भगवान राम का यह मंत्र काफी प्रभावशाली और शक्तिशाली है। आज इस मंत्र का जाप जरूर करें।

2. ऊं रामचंद्राय नम:

रामलला की स्थापना के बाद इस मंत्र का जाप जरूर करें। ऐसा करने से आप पर और आपके परिवार पर भगवान राम की विशेष कृपा बरसेगी। घर में सुख-समृद्धि आएगी।

3. ऊं रामभद्राय नम:

श्रीराम के इस सिद्ध मंत्र का कम से कम 8 बाजर या फिर 108 बार जाप जरूर करें। इस मंत्र के जाप से आपके काम में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी।

4. ऊं जानकी वल्लभाय स्वाहा

आज श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के अवसर परमाता सीता का ध्यान भी करना चाहिए। माता सीता का ध्यान करते हुए इस मंत्र का जाप करने से अकेले राम नहीं बल्कि, माता सीता का आशीर्वाद भी मिलेगा। इस मंत्र का जप करने से सभी तरह के संकटों से छुटकारा मिल जाता है। जीवन में आ रही किसी भी तरह की परेशानी को दूर करने के लिए इस मंत्र का जाप जरूर करें।

ये भी पढ़ें : रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले महाकाल में दीपावली, भस्म आरती के दौरान पटाखे फोड़े, फुलझड़ियां भी जलाईं

ये भी पढ़ें : घर में कर रहे हैं भगवान रामलला स्थापित, तो ध्यान रखें ये नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews2400@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.