>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
नगवासियों को मिलेगा शुद्धपेयजल, 40 वर्ष पुरानी पाइप लाइन को बदलकर बिछाएंगे नई पाइप लाइन Tuesday 30 January 2024 06:29 AM UTC+00 शहडोल. नगर में पांच नई टंकियों के निर्माण के साथ ही पुरानी टंकियों के मरम्मतीरण व नई पाइप लाइन का विस्तार अमृत योजना के तहत किया जाना है। इसके लिए नगर पालिका ने पूर्व में प्रस्ताव बनाकर भेजा था, जिसे स्वीकृत मिल गई है। निर्माण कार्य व पाइप लाइन बिस्तार के लिए नगर पालिका ने टेण्डर प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस कार्य में लगभग 20.95 करोड़ रुपए खर्च होंगे। राशि जारी होने के साथ ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि नगर में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां समुचित जलापूर्ति न होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा जो पाइप लाइन बिछाई गई है वह लगभग 40 वर्ष पुरानी है और जगह-जगह फूटी हुई है। ऐसे में पूरा पानी व्यर्थ में बह जाता है और लोगों के घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पाइप मेन पाइप लाइन विस्तार के साथ जर्जर पुरानी पाइप लाइनों को बदलने का कार्य भी अमृत योजना के तहत करेगी। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

