>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
यहां गड्ढों में ढूंढना पड़ रही सड़क Sunday 14 August 2022 12:19 PM UTC+00 कटनी। हाइवे की चकाचक सड़कों पर सफर करने वाले लोगों को कटनी शहर में प्रवेश करने के साथ ही जानलेवा गड्ढों का सामना करना पड़ रहा है। जानलेवा गड्ढों से भरी सड़क शहर में प्रवेश करने की पहचान बन चुकी है। वाहन चालक व शहरवासी नगरनिगम के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए गड्ढों से बचकर शहर के अंदर प्रवेश कर रहे हैं और बाहर जा रहे हैं। कंपनी टर्मिनेट, सड़क निर्माण पर संशय गड्ढों और सड़क पर भरा पानी पुलिया का भी नहीं हुआ चौड़ीकरण सीवर लाइन ने तबाह की सड़कें यह बात सही है चाका से चांडक चौक तक कई स्थानों पर सड़कों में गड्ढे हैं। गड्ढों का भराव जल्द किया जाएगा। सड़क का निर्माण कार्य भी होना है। सड़क का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का आंकलन करेंगे। शहरवासियों की समस्या का निराकरण जल्द से जल्द कराएंगे। निगम अधिकारियों से चर्चा कर गड्ढे भरवाए जाएंगे। |
ट्रक ने किशोरी को कुचला, मौके पर मौत Sunday 14 August 2022 12:24 PM UTC+00 कटनी। कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत चाका बायपास से पीरबाबा बायपास मार्ग पर नेशनल हाइवे में एक बेलगाम ट्रक ने मोटरसाइकिल दम्पती को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पति-पत्नी सड़क किनारे फिका गए और बेटी सड़क में आ गई और दानवी गति से भाग रहा ट्रक किशोरी के ऊपर चढ़ गया। किशोरी के ट्रक में कुचल जाने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी को सामान्य चोट लगी है। सूचना पर कुठला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले को जांच में लिया है। |
आयुक्त कार्यालय में रखी लिफाफे में बंद मेयर इन काउंसिल की सूची Sunday 14 August 2022 12:29 PM UTC+00 कटनी। शहर की जनता ने जिस निर्दलीय प्रत्याशी को मतदान कर महापौर बनाया अब उसी महापौर के समर्थन में जनता द्वारा चुने गए पार्षद आगे नहीं आ रहे हैं। पार्षद पार्टियों की गाइड लाइन में बंधे हुए हैं और पार्टियां मेयर इन काउंसिल पर समर्थन देने के लिए अब तक राजी नहीं हुई हैं। हालांकि महापौर प्रीति सूरी ने मेयर इन काउंसिल गठन कर सदस्यों की सूची नगरनिगम आयुक्त को बंद लिफाफे में भेज दी है। भाजपा पार्षद और निर्दलीय को मिल सकती है जगह महापौर द्वारा मेयर इन काउंसिल के गठन से संबंधित दस्तावेज बंद लिफाफे में भेजे गए हैं। तिरंगा अभियान की व्यस्तता के चलते अब तक लिफाफा नहीं खोला है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |



