>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
बाजार में बिक रहा है असली के नाम पर नकली गुटखा, छापामारी में भारी मात्रा में नकली माल जब्त Wednesday 17 August 2022 02:24 PM UTC+00 छतरपुर. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में अलीपुरा थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले करताल गांव में इन दिनों अवैध गुटखा निर्माण और अवैध शराब बिक्री का धंधा जोरों पर चल रहा है। एसडीओपी नौगांव को मुखबिर से अवैध गुटखा फैक्ट्री चलने की सूचना मिली, जिसके बाद अलीपुरा थाना प्रभारी प्रमोद रोहित भारी पुलिस बल लेकर करताल गांव पहुंचे जहां पर स्कूल के सामने मुर्गी फार्म हाउस के बगल में बने कमरे में 'पहेली' नामक अवैध गुटखे का निर्माण किया जा रहा था।
यह भी पढ़ें- आशिक की चाहत में 3 बच्चों की मां ने कर दी पति की हत्या, फिर भरी सभा में इस तरह कबूल किया गुनाह, VIDEO
![]() अलीपुरा थाना प्रभारी ने गुटखा निर्माण मशीन, गुटखा बनाने की सामग्री एवं 7 बोरी पहेली गुटखा वाहन सहित जब्त किया और फार्म हाउस के मालिक शाहरुख खान के खिलाफ पंचनामा तैयार किया गया। थाना प्रभारी प्रमोद रोहित का कहना है कि सात बोरी गुटखा सहित एक मशीन को करताल गांव में बने मुर्गी फार्म हाउस से जब्त किया गया है। फार्म हाउस के मालिक शाहरुख खान निवासी अलीपुरा के खिलाफ पंचनामा तैयार किया गया है। आगे की कार्रवाई शाहरुख खान के बयानों के आधार पर की जाएगी।
अब राशन दुकान पर कम दाम पर मोबाइल डाटा भी मिलेगा, देखें वीडियो |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |


