>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
6 लाख 40 हजार जीतकर इस प्रश्न का जवाब नहीं दे पाई, क्या आप को पता है जवाब? Saturday 04 September 2021 09:31 AM UTC+00
भोपाल। एक लड़की हमेशा अमिताभ बच्चन के बंगले को देखा करती थी। वो उसी बंगले के सामने रहती थी। एक बार अमिताभ अपने बंगले 'प्रतीक्षा' पर नजर भी आए। इससे उत्साहित समीक्षा सोचने लगी कि मैं भी उन्हें करीब से देखूं और उनके साथ बातें करूं। एक दिन उस लड़की की इच्छा पूरी भी हो गई। वो अमिताभ बच्चन के साथ काफी देर तक बैठी और खूब बातें कीं।
हम बात कर रहे हैं भोपाल की समीक्षा श्रीवास्तव के बारे में जो टीवी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में 6.40 लाख जीत गई। सलैया क्षेत्र में रहने वाली समीक्षा 1-2 सितंबर को हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के साथ मौजूद थीं। समीक्षा पावर ट्रांसमिशन प्रोडक्ट्स पर काम करने वाली कंपनी में असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट के पद पर हैं। समीक्षा रेलवे के सेवानिवृत्त इंजीनियर संजीव श्रीवास्तव और ज्योति श्रीवास्तव की बेटी हैं।
![]() माता-पिता के साथ विदेश घूमना है जब सवालों के दौरान अमिताभ बच्चन ने समीक्षा से पूछा कि जीती हुई रकम का वो क्या करेंगी तो समीक्षा ने कहा कि माता-पिता ने मुझे बहुत अच्छे से पढ़ाया है, आज मैं जो भी हूं, उन्हीं की वजह से हूं। थोड़ी बहुत दुनिया देखी है। मैं अपने माता-पिता को जीती हुई रकम से वर्ल्ड टूर करना चाहती हूं।
![]() यह था 12वें प्रश्न का सही जवाब समीक्षा एक-एक करके 11 सवालों के सही जवाब देने में सफर रही, लेकिन 12वें प्रश्न पर क्विट करना पड़ा। यह सवाल था इनमें से कौन भारत की पहली महिला खनन इंजीनियर हैं? इस सवाल के उन्हें चार आप्शन दिए थे। A-चंद्रानी प्रसाद वर्मा, B-मोहना सिंह, C- राजेश्वरी चटर्जी, D-ललिता। इस सवाल का सही जवाब चंद्रानी प्रसाद वर्मा था। यदि समीक्षा इस सवाल का सही जवाब दे देती तो 12 लाख 50 हजार रुपए जीत जाती। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews2400@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |



