>>: सड़क पर पैदल चलना भी खतरनाक, एक साल में पैदल यात्रियों की 1700 से अधिक मौतें

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

भोपाल. प्रदेश की सड़कें वाहन चालकों के साथ ही पैदल चलने वालों और साइकिल सवारों के लिए भी खतरनाक होती जा रही हैं। 1 साल में देश भर में हुए हादसों में पैदल चलने वाले 6810 राहगीर चपेट में आए। इसमें 1715 लोगों की तो सांसे ही थम गई। जबकि 781 गंभीर रूप से घायल हुए और 5262 को सामान्य चोटें आई। मरने वालों में 1406 पुरुष 309 महिलाएं भी थी।

युवा सबसे ज्यादा हादसे के शिकार
सड़क हो या फुटपाथ, टू व्हीलर हो या फोर व्हीलर, राज्य में हो रहे इन हादसों में सबसे अधिक 398 युवा पैदल यात्री हादसों के शिकार हुए।

यह भी पढ़ें- पंजाब के बाद MP में हथियारों का सबसे बड़ा जखीरा, ग्वालियर के हर 8वें व्यक्ति के पास बंदूक

साइकिल सवाल भी हो रहे हादसे के शिकार
पुलिस ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट भोपाल के आंकड़ों के मुताबिक ऐसी स्थिति साइकिल सवारों के साथ रही। जनवरी 2021 से दिसंबर 2021 तक प्रदेश में साइकिल सवारों के साथ 630 हादसे हुए, जिनमें 114 की मौत हुई। इनमें 89 पुरुष तो 25 महिलाएं थी, जबकि 762 घायल हुए। बता दें कि प्रदेश भर में 1 साल में हुए 48877 सड़क हादसों में 12057 लोगों की मौत हुई थी, जबकि घायलों की संख्या 61013 थी।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश को मिली बड़ी सौगात, खजुराहो और दिल्ली के बीच चलेगी वंदेभारत ट्रेन

सड़क तो सड़क फुटपाथ भी सुरक्षित नहीं
पैदल यात्रियों के साथ कुल 6810 हादसों में से 1238 फुटपाथ पर हुए। सड़कों पर बनाए जेब्रा क्रॉसिंग पर 358 व फुट ब्रिज सब-वे में पैदल चलने वालों के साथ 36 हादसे हुए। जहां फुटपाथ के लिए जरूरी उपाय नहीं थे, वहां 5178 हादसे हुए।

photo_2022-06-03_17-29-15.jpg
You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews2400@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.