>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
Table of Contents
|
एक करोड़ की भूमि से प्रशासन ने हटवाया भू-माफिया का कब्जा, हकदार को सौंपी चॉबी Wednesday 22 September 2021 04:33 AM UTC+00 कटनी. शहर के मुख्य मार्ग बरगवां में एक परिवार की लगभग एक करोड़ कीमत के मकान व जमीन पर कुछ दबंगों ने ताला तोड़कर कब्जा कर लिया था। प्रशासन ने शिकायत के बाद कब्जा हटाकर भूमि स्वामी को मकान की चाबी सौंपी है। जानकारी के मुताबिक पांच दिन पूर्व पीडि़त ने कलेक्टर प्रियंक मिश्रा व पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन को दी। जिसके बाद मंगलवार को एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व, नगर निगम और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पीडि़त परिवार की कीमती जमीन व मकान का कब्जा हटवाया और संबंधित को मकान की चाबी सौंपी। मसुरहा वार्ड निवासी दीपक कुमार नगरिया ने 15 सितंबर को कलेक्टर व एसपी को आवेदन दिया था। जिसमें उनका कहना था कि उन्होंने वर्ष 2015 में राजकुमार आलानी से बरगवां के पटवारी हल्का क्रमांक 45/7 नया 42, नजूल सीट नंबर 12 सी भू खंड का चलता नंबर 67, खसरा नंबर 136 पर निर्मित मकान नंबर 532 खरीदा था। 330 वर्ग फीट पर भूतल व प्रथम तल पर निर्मित मकान में उन्होंने दो साल पूर्व काम कराया। जमीन व मकान का नामांतरण सहित अन्य दस्तावेज उसके पास हैं। जिसकी प्रतियां भी पीडि़त नगरिया ने कलेक्टर व एसपी को उपलब्ध कराई। नगरिया ने बताया कि 6 सितंबर को उनको पता चला कि रवि शर्मा, सचिन यादव, संतोष उर्फ संतू परौहा एडवोकेट और उनके कुछ लड़कों ने साथ मिलकर उनके मकान का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया है। नगरिया जब मौके पर पहुंचे तो उन्हें धमकी दी गई। जिसके बाद डरकर परिवार भाग आया और कलेक्टर, एसपी को शिकायत सौंपी। बड़ी संख्या में तैनात रहा बल |
अतिक्रमण हटाने पहुंचे वन अमले पर अतिक्रमणकारियों ने किया हमला, वनकर्मी और चालक को चोट, छावनी बना गांव Wednesday 22 September 2021 04:42 AM UTC+00 कटनी. वन विकास निगम कुंडम परियोजना (जबलपुर) के कारोपानी परिक्षेत्र के छाहर गांव में वन विभाग की सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंचे वन कर्मियों पर अतिक्रमणकारियों के द्वारा पथराव और झुमाझपटी करने का मामला सामने आया है। पथराव के दौरान एक बीटगार्ड शिवम चक्रवर्ती और चालक कंधीलाल पाल को चोटें आई हैं। मंगलवार देररात को वन विकास निगम के अधिकारियों ने ढीमरखेड़ा थाना पहुंचकर पथराव करने और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने वाले 8 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मौके पर पहुंचे अधिकारी |
बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों ने कटनी विधायक से लगाई न्याय की गुहार, डरे-सहमे हैं लोग Wednesday 22 September 2021 05:05 AM UTC+00 कटनी. बड़वारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छपरवाह के दर्जनों किसान मंगलवार को कटनी विधायक निवास पहुंचकर विधायक संदीप जायसवाल को ज्ञापन सौंपकर मदद की गुहार लगाई। उन्होंने विधायक को दिए गए ज्ञापन में कहा कि अल्ट्राटेक व्हाईट सीमेंट के खास व्यक्तियों द्वारा पिछले दो-तीन वर्षों से लगातार भूमि स्वामी एवं कब्जे की जमीन को हड़पने डराया, धमकाया जा रहा है। संबंधित भूमि खसरा नं . 8/41 से 8/63 तक कंपनी के पक्ष में अपनी सहमति देने दबाव बनाने एवं कंपनी के अधिकारियों की बात न मानने की दशा में प्रभावित कृषकों की भूमियों को शासकीय मद में दर्ज किये जाने की धमकी दी जा रही है। बता रहे गंभीर समस्या |
महिला सशक्तिकरण को लेकर नवाचार: मनरेगा के काम की निगरानी करेगी समूह की महिलाएं Wednesday 22 September 2021 05:24 AM UTC+00 कटनी. महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने की दिशा में जिले में प्रशासन द्वारा खास नवाचार शुरू किया जा रहा है। स्व सहायता समूहों के माध्यम को सशक्त करने, मनरेगा जैसे काम में सहभागिता सुनिश्चित कराते हुए आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। मनरेगा मद के कार्यों की देखरेख और श्रमिकों के मस्टर का संधारण करने का कार्य अब समूह की महिलाएं भी देखेंगी। इसके लिए शक्तिों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिले के कुल मेटों की प्रतिशत संख्या अब राज्य आजीविका मिशन अंतर्गत गठित स्व सहायता समूह की महिला सदस्यों की होगी। पंचायतों के आधार पर किया गया चयन |
ताला तोड़कर एक करोड़ की मकान पर भू-माफिया ने किया कब्जा, प्रशासन ने हटवाया Wednesday 22 September 2021 11:48 AM UTC+00 कटनी. शहर में भू-माफिया के बढ़ते हौसले से अब आमजन भी परेशान होने लगे हैं। ऐसे ही एक मामले में मंगलवार को बरगवां में जबरिया कब्जा हटवाने के लिए राजस्व, पुलिस और निगम की टीम पहुंची। यहां कब्जा हटाकर पीडि़त मकान मालिक को चाबी दिए जाने के दौरान भू-माफिया की ओर से पैरवी करने वाले प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश में लगे रहे, लेकिन टीम के आगे दलीलें नहीं चली। बतादें कि 15 सितंबर को मसुरहा वार्ड निवासी दीपक कुमार नगरिया ने कलेक्टर और एसपी को शिकायत में बताया कि उनके द्वारा 2015 में राजकुमार आलानी से बरगवां के पटवारी हल्का क्रमांक 45/7 नया 42, नजूल सीट नंबर 12 सी भूखंड का चलता नंबर 67, खसरा नंबर 136 पर निर्मित मकान नंबर 532 खरीदा था। 330 वर्गफीट पर भूतल व प्रथम तल पर निर्मित मकान में दो साल पूर्व काम कराया। जमीन व मकान का नामांतरण सहित अन्य दस्तावेज भी है और 6 सितंबर को पता चला कि रवि शर्मा, सचिन यादव और संतोष उर्फ संतू परौहा (एडवोकेट) ने साथियों के साथ मकान का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। पीडि़त के मौके पर धमकी भी दी गई। पीडि़त दीपक कुमार नगरिया की शिकायत को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और एसपी सुनील जैन ने गंभीरता से लिया। कार्रवाई के निर्देश दिए। मंगलवार को एसडीएम बलबीर रमण के नेतृत्व में राजस्व, नगर निगम और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पीडि़त परिवार की कीमती जमीन व मकान का कब्जा हटवाया और संबंधित को मकान की चाबी सौंपी। इस संबंध मेंं कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने बताते हैं कि शासकीय भूमि और लोगों की निजी भूमि पर दबंगता दिखाते हुए कब्जा करने वाले भू-माफिया के खिलाफ प्रदेश सरकार ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समय-समय पर भू-माफियाओं पर कार्रवाई के लिए कड़े निर्देश देते रहे हैं। ऐसे ही शहर के मुख्य मार्ग बरगवां में एक परिवार के लगभग एक करोड़ कीमत के मकान व जमीन पर कुछ दबंगों ने ताला तोड़कर कब्जा कर लिया था। शिकायत मिलने पर कब्जा हटवाने की कार्रवाई की गई। |
50 रुपए दिखाकर बालिका से किया दुष्कर्म, अब कटेंगे जेल में 20 साल Wednesday 22 September 2021 12:37 PM UTC+00 कटनी. मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सजा सुनाई है, इस आरोपी ने 50 रुपए दिखाकर अबोध बालिका को पहले अपने साथ चलने के लिए कहा, लेकिन जब वह नहीं मानी तो सूने रास्ते का फायदा उठाकर आरोपी उसे उठाकर ले गया और दुष्कर्म किया, इस मामले में आरोपी को 20 साल के कारावास की सजा सुनाई है। 22 सितंबर को विशेष न्यायालय बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 कटनी द्वारा थाना ढीमरखेडा के जघन्य चिन्हित प्रकरण में अबोध बालिका के साथ दुष्कर्म करने का अपराध प्रमाणित पाते हुए अभियुक्त संदीप कुमार राय को धारा 363 भादवि के अंतर्गत 3-3 वर्ष का एवं धारा 376(3) भादवि के अंतर्गत 20 वर्ष के सश्रम कारावास तथा क्रमश: 10000 एवं 3000 रुपए के अलग अलग अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में पैरवी जिला अभियोजन अधिकारी हनुमंत किशोर शर्मा द्वारा एवे उनके मार्गदर्शन में विशेष लोक अभियोजक(पॉक्सो) नविता पिल्लै द्वारा की गई।
17 मार्च2019 को अभियोक्त्री अबोध बालिका अपनी सहेली के साथ अपने गांव के मंदिर में प्रसाद लेने गई थी, जहां मंदिर में पुराण का कार्यक्रम था। बालिका जब प्रसाद लेकर अपने घर लौट रही थी। तब दोपहर करीब 12.30 बजे सूनसान का फायदा उठाकर आरोपी संदीप राय अभियोक्त्री को 50 रुपए का नोट दिखाकर अपने साथ चलने के लिये कहा, अभियोक्त्री के मना करने पर उसे जबरदस्ती गोद में उठाकर पास ही के कुठरिया (कच्चा घर) में ले गया और उसके साथ दुषकर्म किया। अभियोक्त्री के चिल्लाने पर अपने हाथ से उसका मुंह दबा दिया। गांव के व्यक्ति के आने पर आरोपी भाग गया। घटना की जानकारी अभियोक्त्री के भाई को लगने पर उसने अपने घर जाकर उक्त घटना की जानकारी अपनी मां को बताया। अभियोक्त्री काफी डरी हुई थी और घटना की रिपोर्ट थाना ढीमरखेड़ा में आरोपी के विरूद्ध उसी दिन दर्ज करायी गयी। रिपोर्ट पर से थाना ढीमरखेड़ा के अपराध क्रमांक 88/2019 धारा 363,376(3) भादवि एवं धारा 3/4 पॉक्सो का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, विवेचना उपरांत अभियोग पत्र पेश किया गया। प्रकरण में साक्षियों के कथन एवं वैज्ञानिक सबूत के आधार पर विचारण न्यायालय द्वारा आरोपी को अबोध बालिका को वैध पूर्ण संरक्षण से हटा कर व्यूपहरण करने एवं अबोध बालिका के साथ दुष्कर्म करने का अपराध प्रमाणित पाया तथा ऐसे जघन्य अपराध के विरूद्ध समाज में उदाहरण प्रस्तुत करने और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने विषयक अभियोजन के तर्क से सहमति जताते हुए आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास एवं जुर्माना से दण्डित किया गया। |
आपने अपने वाहन में तो नहीं डलवाया इस कंपनी का ऑयल? बड़ा लॉट पकड़ाया Wednesday 22 September 2021 02:43 PM UTC+00 कटनी. मध्य प्रदेश के कटनी शहर की कोतवाली पुलिस ने पोस्ट ऑफिस गली के सामने दो फर्मों पर छापामार हवाई करते हुए बड़ी मात्रा में नकली आयल होने की आशंका के चलते जप्त किया है। पायल को जब्त से करते हुए जांच की जा रही है। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पोस्ट ऑफिस गली के सामने राजकमल एजेंसी राज ट्रेडिंग कंपनी में छापामार कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के दौरान भरत चुग, चंद्रभान रोहरा की फार्म से बड़ी मात्रा में ऑयल जब्त किया गया है। कोतवाली टीआई अजय सिंह ने बताया कि लगभग 500 लीटर नकली आयल गोदाम से जप्त किया गया है।
पढ़ें ये खास खबर- असली के नाम पर बन रहा था नकली घी, बाजार में खपाया जा रहा था एक्स्पायरी डेट का माल
नकली आयल होने की आशंका है मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई है। बड़ी मात्रा में नकली ऑयल जब्त कर लिया गया है। कार्रवाई के दौरान उप निरीक्षक अशोक उपाध्याय सहित अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |







