>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
Table of Contents
|
एमपी में भारी बारिश में धंस गया पहाड़, कई लोग घायल Monday 25 July 2022 10:29 AM UTC+00 छतरपुर। मध्यप्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी है. तेज और लगातार बरसात के कारण अनेक हादसे भी हो रहे हैं. ऐसा ही एक हादसा प्रदेश के छतरपुर जिले में हुआ जहां बरसात के कारण पहाड़ ही धंस गया. इससे हुए भूस्खलन और चट्टानें लुढ़कने से कई लोग घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि पहाड़ धंसकने से एक बड़ी चट्टान एक घर पर जा गिरी. इससे मकान का एक हिस्सा जमींदोज हो गया, इसकी चपेट में आ जाने से कुछ परिजन घायल भी हो गए. उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया है. ग्रामीणों और पुलिस के अनुसार हादसे में एक महिला सहित परिवार के तीन सदस्य घायल हुए हैं. छतरपुर में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है. इसके कारण पास का एक पहाड़ धंस गया. पहाड़ से एक बड़ी चट्टान लुढ़क कर पहाड़ के बिल्कुल नीचे स्थित एक घर में जा घुसी। इस घटना में घर में रह रही एक महिला समेत कुल 3 लोग घायल हो गए हैं. इन तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना गढ़ी मलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम कलानी में घटी है। यहां पहाड़ के ठीक नीचे एक परिवार रहता है. रात को घर में 17 साल का संजय बरार अपनी मां और भाई के साथ सो रहा था। रात को तेज बारिश होने लगी. भारी बरसात के दौरान ही पास का पहाड़ धंस गया और कई पत्थर व चट्टानें नीचे आ गिरीं. इनमें से एक बड़ी चट्टान पहाड़ से लुढ़क कर सीधे संजय के घर में जा घुसी। इससे घर का एक हिस्सा तबाह हो गया. घटना में संजय के अलावा उसकी मां रामकुंवर और भाई फूलचंद्र भी घायल हो गए। परिवार की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए तथा पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची डायल 100 की मदद से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार जारी है। चट्टान टकराने के कारण संजय का घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। |
अनियंतित्र बस पहले बाइक फिर कार में मारी टक्कर, बाइक सवार दो घायल Monday 25 July 2022 01:15 PM UTC+00 छतरपुर. छतरपुर से नौगांव होते हुए हरपालपुर जा रही एक बस ने रास्ते में पहले बाइक में टक्कर मार दी। फिर आगे ता रही कार में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। जिन्हें घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं कार पीछे से डेमेज हो गई। वहीं घटना के गुस्साए आसपास के लोगों ने बस में तोडफ़ोड़ कर दी। |
फंड नहीं आने से अटका महोबा रोड चौड़ीकरण, जाम से लोग हलाकान Tuesday 26 July 2022 04:47 AM UTC+00 छतरपुर। हुडको से लोन न मिलने के चलते शहर के महोबा रोड का चौड़ीकरण की योजना अटक गई है। शहर के बीच से दो राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरते हैं यही वजह है कि शहर का ट्रैफिक अक्सर जाम का रहता है। सागर-कानपुर हाइवे में बस स्टैण्ड से महोबा रोड पर करीब 900 मीटर दूरी तक का चौड़ीकरण किए जाने हेतु टेंडर हो चुके हैं। लेकिन लोन न मिलने से काम शुरु नहीं हो पाया है। चौड़ीकरण की योजना अटकने से महोबा रोड पर लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं। वर्ष 2018 में हुए सर्वे के मुताबिक इसम मार्ग से रोजाना 10 हजार वाहनों का आना जाना होता है। जबकि सड़क की चौड़ाई ढाई हजार वाहन रोजाना की क्षमता की है। बस स्टैण्ड से महोबा नाके तक ज्यादा परेशानी मसीही अस्पताल के सामने सबसे बुरे हालात ये कहना है लोगों का
|
जवाहर रोड का डामरीकरण एक हफ्ते में उखड़ा,बारिश में नजर आने लगी गिट्टियां Tuesday 26 July 2022 04:49 AM UTC+00 छतरपुर। शहर के मुख्य मार्ग जवाहर रोड पर 7 दिन पहले पीडब्ल्यूडी के द्वारा डाली गई डामर की सड़क पहली ही बारिश में उखड़कर बिखर गई है। जवाहर रोड के डीएफओ कार्यालय, किशोर सागर तिराहे के समीप दोनों तरफ जलभराव के कारण सड़क का मटेरियल टूटकर बाहर आ गया है। लगातार पानी भरे रहने के कारण एक ओर जहां सड़क टूटती जा रही है वहीं दूसरी ओर आवागमन में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हर साल बनाई जाती है सड़क पानी की निकासी न होने से बर्बाद हो रही डामर सड़क इनका कहना है |
खबर का असर- बारिश में भीगे चावल का ठेकेदार से वसूला जाएगा शुल्क Tuesday 26 July 2022 04:51 AM UTC+00 हरपालपुर. हरपालपुर के रैक पॉइंट में जिले के गरीबों के लिए आया पीडीएस का चावल बारिश में भीगने से खराब हो गया। मामले में पत्रिका द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित करने के बाद नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष प्रदुम सिंह लोधी ने मामला संज्ञान में लिया है। उन्होंने कहा कि रेलवे रैक पॉइंट पर चावल ठेकेदार की लापरवाही के कारण गीला हुआ है। ऐसे में ठेकेदार से खराब हुए माल का शुल्क वसूला जाएगा। कहा कि यदि बरसात से बचाव का किया जाता इंतजाम तो भारी मात्रा में चावल गीला नहीं होता। साथ ही मामले में उन्होंने अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। गौरतलब है कि शनिवार को दिन रात में हुई झमाझम बारिश में हरपालपुर रेलवे स्टेशन के रैक पॉइंट पर खुले में रखा 26 सौ टन चावल बारिश में भीग गया। इसमें 50 हजार बोरी चावल शनिवार सुबह ६ बजे मध्यप्रदेश के मंडला जिले की मां शारदा राइस मिल से छतरपुर जिले में राशन की दुकानों पर पीएम कल्याण योजना पीडीएस के तहत गरीबों में वितरण के लिए भेजा गया था। मंडला से आई 42 बोगियों की मालगाड़ी में 50 हजार बोरी चावल परिवहन ठेकेदार द्वारा मालगाड़ी से उतार कर रैक पॉइंट पर डंप करा दिया था। लेकिन बारिश से बचाब के लिए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों व परिवहन ठेकेदार ने लापरवाही करते हुए वहांपर कोई इंतजाम नहीं किए थे। जिससे बारिश में चावल की बोरियां पूरी तरह पानी में भीग गई। हालांकि की बारिश से बचाव के लिए चावल की बारियों पर कवर डाले गए थे। लेकिन वह नाकाफी थे। |
लापरवाही या भ्रष्टाचार : PWD ने एक हफ्ते पहले ही बनाई थी सड़क, अब नजर आ रही हैं सिर्फ गिट्टियां Tuesday 26 July 2022 12:39 PM UTC+00 छतरपुर. शहर के मुख्य मार्ग जवाहर रोड पर 7 दिन पहले पीडब्ल्यूडी के द्वारा डाली गई डामर की सड़क पहली ही बारिश में उखड़कर बिखर गई है। जवाहर रोड के डीएफओ कार्यालय, किशोर सागर तिराहे के समीप दोनों तरफ जलभराव के कारण सड़क का मटेरियल टूटकर बाहर आ गया। लगातार पानी भरे रहने के कारण एक ओर जहां सड़क टूटती जा रही है तो वहीं, दूसरी ओर आवागमन में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जवाहर रोड की इस सड़क को पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा लगभग हर वर्ष निर्मित किया जाता है। ये सड़क इतनी कमजोर गुणवत्ता की बनती है कि, अगला मौसम आते-आते ये टूटने लगती है। खासतौर पर किशोर सागर तिराहे के समीप का हिस्सा 6 महीने भी नहीं चलता। लगभग एक सप्ताह पहले कलेक्टर के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने शहर की सभी सड़कों को नए सिरे से बनाया था। इसी दौरान जवाहर रोड का निर्माण भी किया गया था। सड़क बनने के बाद पहली बार एक घंटे की बारिश हुई। पानी भरे रहने के कारण किशोर सागर तिराहे के दोनों तरफ का यह हाइवे पानी से भरा हुआ है और सड़क का मटेरियल गिट्टी, डामर टूटकर बिखर चुके हैं।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश से थाईलैंड गए युवक का नहीं लगा सुराग, दलाल बोला- मलेशिया की जेल में बंद है
दरअसल आकाशवाणी तिराहे से लेकर बस स्टैंड तक डाली गई ये सड़क सिर्फ किशोर सागर तालाब के समीप ही टूटकर बर्बाद हुई है। जानकार बताते हैं कि, डामर की सड़क के लिए पानी का जमाव अत्यधिक नुकसानदायक होता है। किशोर सागर के समीप हनुमान टौरिया से बहकर आने वाला पानी हाइवे पर जमा हो जाता है। नगर पालिका के द्वारा टौरिया से आने वाले पानी की निकासी के लिए कोई प्रबंध नहीं किया गया है। पूर्व में ये पानी सड़क से ही बहकर किशोर सागर तालाब की ओर चला जाता था, लेकिन डिवाइडर के कारण अब यह पानी सड़क पर ही भरा रहता है। इतना ही नहीं पानी की निकासी के लिए डिवाइडर निर्माण के बाद भी कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए जिससे जनता के टैक्स का करोड़ों रूपया हर वर्ष इसी तरह बर्बाद हो रहा है।
छतरपुर पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री आरएस शुक्ला का कहना है कि, सड़क की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं है। जलभराव की समस्या के लिए नगर पालिका जिम्मेदार है। अगर पानी भरा रहेगा तो सड़क का टूटना तय है। ठेकेदार से रैनी सीजन के बाद दोबारा सड़क ठीक कराई जाएगी। नगर पालिका से भी संपर्क करेंगे, ताकि जल निकासी का इंतजाम हो सके और सड़क की दुर्दशा न हो।
अब राशन दुकान पर कम दाम पर मोबाइल डाटा भी मिलेगा, देखें वीडियो |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |






