>>: सर्पदंश से पति की मौत, मिली सहायता राशि धोखाधड़ी कर गया कियोस्क संचालक

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

अनूपपुर। बिजुरी थाना अंतर्गत ग्राम नगाराबांध निवासी महिला के पति की सर्पदंश से मृत्यु होने के बाद शासन से मिली 4 लाख रुपए की सहायता राशि को गांव में ही कियोस्क संचालित करने वाले युवक के द्वारा धोखाधड़ी करते हुए निकालने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत बिजुरी थाने में दर्ज कराए जाने के बावजूद अब तक पुलिस के द्वारा इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। शिकायतकर्ता महिला २९ वर्षीय अनु देवी अगरिया पति स्व. लखन अगरिया द्वारा शिकायत में उल्लेखित कर बताया गया कि उसके पति लखनलाल अगरिया की मृत्यु 24 जून 2020 को सर्पदंश से हो गई थी। जिसके बाद शासन द्वारा पति की मृत्यु के उपरांत 4 लाख रुपए की सहायता राशि 31 मार्च 2021 को उसके सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा बिजुरी के खाता क्रमांक 4028716207 में प्रदान की गई। महिला द्वारा सहायता राशि खाते में आने की जानकारी के लिए गांव के ही कियोस्क संचालक पप्पू केवट पिता सुंदर लाल केवट के पास खाता चेक कराया जाता रहा। अनपढ़ महिला का फायदा उठाते हुए कियोस्क संचालक के द्वारा खाते में जमा 4 लाख रुपए धोखाधड़ी करते हुए कई बार अंगूठा लगाकर आहरित कर लिए गया तथा महिला को हर बार यह कहकर वापस कर देता कि अभी तक पैसे खाते में नहीं आए हैं। 22 सितंबर को जब महिला सेंट्रल बैंक शाखा बिजुरी मेंं अपने खाते में आए हुए पैसे की जानकारी लेने के लिए गई तो उसे बताया गया कि सहायता राशि आ चुकी है और कई किश्तों में निकाला भी जा चुका है। इसकी जानकारी होने के बाद महिला जब कियोस्क संचालक पप्पू के पास गई तो उसने कहा कि 2 लाख रुपए का बीमा कर दिया हूं और बाकी की राशि खर्च हो गई है। जिसे धीरे-धीरे लौटाने की बात कियोस्क संचालक द्वारा कही गई। 23 सितंबर को इस मामले की शिकायत महिला के द्वारा थाने में करते हुए बताया कि ना तो महिला की मर्जी से कियोस्क संचालक के द्वारा बीमा किया गया और ना ही बाकी के पैसे उसे दिए गए है। जिस पर महिला के द्वारा पुलिस से कार्रवाई की अपील की गई है।
-------------------------------------------------

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.