>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
10 रुपए में मिलेगा एयरपोर्ट का मजा, फाइव स्टार सुविधाओं से लैस है यह स्पॉट Friday 26 November 2021 10:47 AM UTC+00 भोपाल. अगर आप मध्यप्रदेश में हैं, और आप कहीं आसपास ही घूमकर विदेश जैसा मजा लेना चाहते हैं, तो यह सुविधा अब आपको राजधानी भोपाल में मिलेगी, क्योंकि यहां पर हालही में तैयार हुआ वल्र्ड क्लास रेलवे स्टेशन और यहां के पिकनिक स्पॉट आपको वह मजा देंगे, आश्चर्य की बात तो यह है कि रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का जो प्लेटफार्म टिकिट 50 रुपए था वह अब घटकर मात्र 10 रुपए का हो गया है। ऐसे मेंं आप महज 10 रुपए में टिकिट लेकर पूरा स्टेशन घूम सकते हैं, यहां आपको फाइव स्टॉर सुविधाओं का लुत्फ भी मिलेगा। हेडलबर्ग रेलवे स्टेशन की तरह है एमपी का यह स्टेशन
राजधानी के इस रेलवे स्टेशन का पूरा लुक एयरपोर्ट की तरह होने से यहां आने वाले यात्रियों को भी स्टेशन से बाहर निकलने तक ऐसा महसूस होगा, जैसे वे विदेश में या किसी बड़े एयरपोर्ट पर हों, इसी के साथ यहां अपने परिजनों और यात्रियों के साथ आने वाले लोग भी महज 10 रुपए में ही इस रेलवे स्टेशन का आनंद ले सकेंगे। यहां आनेवाले यात्रियों के लिए मॉडर्न टॉयलेट, म्युजियम, गेमिंग जोन और क्वालिटी फूड आदि सुविधाएं भी है। ![]() इलेक्ट्रिक वाहन के लिए है चार्जिंग पाइंट ![]() ![]() मेट्रो से जुड़ेगा यह स्टेशन इस वल्र्ड क्लास रेलवे स्टेशन को मेट्रो से जोड़ा जाएगा, यानी इस रेलवे स्टेशन पर भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों से मेट्रो आएगी, इस कारण यहां आनेवाले यात्रियों को काफी कम किराए पर स्टेशन का मजा मिलेगा, चूंकि रेलवे स्टेशन को भोपाल मेट्रो से जोडऩे का काम 2018 में शुरू हुआ था, जिसे वैसे तो 2022 तक पूरा करना था, लेकिन अब यह काम 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। भोपाल में यह स्थान है पर्यटन के केंद्र |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews2400@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |



