>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
Table of Contents
|
app doctor: अब स्कूली छात्रों के पास 24 घंटे मौजूद रहेगा डॉक्टर, बचाएगा जीवन Sunday 07 March 2021 02:45 AM UTC+00 जबलपुर। शाला सुरक्षा अंतर्गत बनाया गया एप सरकारी स्कूलों में आपातकालीन स्थिति में छात्रों की सुरक्षा के लिए मदद करेगा। एक तरह से यह छोटा डॉक्टर की भूमिका के रूप में उनके पास मौजूद रहेगा। आपदा के दौरान जीवन बचाने में मददगार बन सकेगा। नेशनल डिजॉस्टर मैनेजमेंट अॅथारिटी, इंडियन रेडक्रास सोसायटी और स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से इसे तैयार किया गया है। इसे स्कूलों के हर छात्र और शिक्षक तक पहुंचाने की तैयारी स्कूल शिक्षा विभाग कर रहा है। इस मोबाइल एप को फस्र्ट एड टीचर्स एंड स्टूडेंट्स फास्ट नाम दिया गया है। कई तरह की मदद- आपात स्थिति में क्या आसान कदम उठाना चाहिए। प्राथमिक तौर पर उपचार करने से लेकर एम्बुलेंस बुलाने, इमरजेंसी नम्बर आदि की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। राज्य शिक्षा केंद्र ने प्रदेश के सभी जिलों को एप के अधिक से अधिक इस्तेमाल पर जोर दिया है। आपातकालीन चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए इस एप को तैयार किया गया है। कई बार शहर अथवा गांव में बच्चों को प्राथमिक उपचार, सलाह मिलनी कठिन हो जाती है। ऐसे में यह जीवन रक्षक की तरह काम करेगा। छात्रों, शाला प्रबंधन समितियों, शिक्षकों को भी इसकी जानकारी दे रहे हैं। |
परिजन का वीडियो बनाने के शक में 6 साल के बच्चे की नृशंस हत्या- देखें वीडियो Sunday 07 March 2021 03:39 AM UTC+00 जबलपुर। जेल से जमानत पर रिहा एक बदमाश ने शनिवार को पड़ोस में रहने वाले छह वर्षीय बच्चे को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। यह सनसनीखेज वारदात मंडी मदार टेकरी इलाके में हुई। आरोपी ने अपने ही घर के भीतर वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी लाश के साथ ही बैठा रहा। खून से लथपथ बालक को परिजन विक्टोरिया अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
गोहलपुर सीएसपी अखिलेश गौर ने बताया कि कब्रिस्तान गेट नम्बर एक के अंदर कदीर शाह और उसका परिवार रहता है। कदीर पुताई का काम करता है। उसके दो बेटे हैं। छोटा बेटा छह वर्षीय शादान शनिवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। पुलिस के अनुसार कदीर के ही पड़ोस में रहने वाले नदीम शाह ने शादान को अकेले देखा, तो उसे अपने घर ले गया। दरवाजा अंदर से बंद करने के बाद चाकू से उसके पेट और गले पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। काफी देर तक शादान नजर नहीं आया, तो पिता कदीर शाह समेत अन्य ने उसकी तलाश शुरू की। कदीर अपने भाई हशीमुद्दीन के साथ शाम लगभग सवा छह बजे नदीम के घर पहुंचा। नदीम ने दरवाजा खोला, तो खून से लथपथ शादान बोरे पर पड़ा था। दोनों शादान को विक्टोरिया अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव विक्टोरिया की मरचुरी में रखवाया गया। पुलिस ने आरोपी नसीम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में नसीम ने बताया कि उसे संदेह था कि कदीर और उसके परिजन उसके परिजन का वीडियो बनाते थे। इसीलिए उसने वारदात को अंजाम दिया। नसीम ने कुछ समय पूर्व हत्या के प्रयास की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। कुछ समय पहले ही वह जमानत पर जेल से रिहा होकर आया है। गौर के मुताबिक पहले भी नसीम और कदीर शाह के परिवारों के बीच विवाद होता रहा है। |
8 मार्च से दौड़ेगी जबलपुर-चांदाफोर्ट ट्रेन, टिकट मिलना शुरू, 12 कोच के साथ दौड़ेगी Sunday 07 March 2021 04:12 AM UTC+00 जबलपुर। जबलपुर-चांदाफोर्ट-जबलपुर (02274/73) ट्रेन 12 कोच के साथ दौड़ेगी। इस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के लिए शनिवार से टिकट मिलना शुरू हो गए हैं। इसमें आरक्षित टिकट लेकर ही यात्री चढ़ सकेंगे। सोमवार को ट्रेन अपने पहले सफर पर चांदाफोर्ट के लिए रवाना होगी। इसके लिए पश्चिम मध्य रेल ने तैयारिया शुरू कर दी हैं। शुभारंभ जबलपुर मुख्य स्टेशन पर शाम 4.30 बजे होगा। इस दिन के लिए ट्रेन के संचालन की विशेष समय-सारिणी जारी की गई है। पमरे के अनुसार जबलपुर-चांदा फोर्ट ट्रेन का शुभारंभ समारोह 8 मार्च को होगा। इस दिन यह सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन विशेष समय पर संचालित होगी। अगले दिन 9 मार्च को चांदा फोर्ट से अपने नियमित समय पर दोपहर 2.50 बजे जबलपुर की ओर प्रस्थान करेगी। उसी दिन रात को 11.25 बजे ट्रेन शहर पहुंचेगी। इसके बाद 11 मार्च को जबलपुर से सुबह 5.15 बजे ट्रेन के चांदा फोर्ट के लिए रवाना होगी।
शुभारंभ ट्रेन के विशेष समय-सारिणी |
30 मार्च से पुणे-जबलपुर-पुणे हवाई सेवा शुरू, सप्ताह में दो दिन उड़ान भरेगा विमान Sunday 07 March 2021 04:27 AM UTC+00 जबलपुर। शहर से छत्तीसगढ़ के लिए हाल ही में फ्लाइट शुरू होने के बाद जल्द ही महाराष्ट्र के लिए एक और नई हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। स्पाइस जेट ने 30 मार्च से पुणे-जबलपुर-पुणे फ्लाइट के संचालन की घोषणा की है। इसके साथ ही लम्बे समय से जबलपुर-पुणे के बीच सीधी विमान सेवा की प्रतीक्षा समाप्त हो गई है। प्रारंभिक रूप से यह विमान सेवा सप्ताह में दो दिन संचालित होगी। इससे यात्री एक घंटे में शहर से पुणे पहुंच जाएंगे। साढ़े पांच हजार रुपए होगा किराया शहर से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए पुणे जाते है। आइटी प्रोफेशनल सहित अन्य नौकरियों की तलाश में भी लोग पुणे का रुख करते हैं। पुणे की यात्रा के लिए ट्रेन में भी आसानी से सीट उपलब्ध होती है। ऐसे में नई फ्लाइट से छात्रों और नौकरीपेशा को आवाजाही में आसानी होगी। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |




