>>: लाइट मशीन गन के साथ सशस्त्र पुलिस बल ने किया फ्लैगमार्च

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

कटनी. लोकसभा चुनाव में कोई भी आसामाजिक तत्व नापाक हरकत न करे और शांति व्यवस्था भंग न हो, इसको लेकर पुलिस ने अभी से चौकसी बढ़ा दी है। शहर में शनिवार शाम लाइट मशीन गन के साथ पुलिस फोर्स ने शहर में फ्लैग मार्च किया। इसमें पुलिस कप्तान सहित अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा सीएपीएफ व एसएबी के सशस्त्र जवान शामिल रहे। शहर भ्रमण कर सुरक्षा का अहसास कराया।
कोतवाली थाना परिसर से फ्लैगमार्च शुरू हुआ। मार्च शुरू होने से पहले इस पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन, सीएसपी ख्याति मिश्रा मिश्रा ने फोर्स को आवश्यक निर्देश दिए। फ्लैग मार्च थाना तिराहा, सुभाष चौक, बरही नाका, खिरहनी फाटक चौकी, गर्ग चौराहा, कारगिल चौक, खोवा गली, झंडा बाजार, शेर चौक, आजाद चौक, मिशन चौक से कोतवाली थाना पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान कोतवाली टीआई आशीष शर्मा, कुठला अभिषेक चौबे, माधवनगर अनूप सिंह, एनकेजे नीरज दुबे, रंगनाथ नगर नवीन नामदेव, आरआई संध्या ठाकुर, सूबेदार सोनम उइके,

कानून व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकसी
एसपी अभिजीत रंजन ने बताया कि जिले में 19 अप्रेल को बड़वारा विधानसभा व 26 अप्रेल को मुड़वारा, बहोरीबंद व विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में होने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान कानून व शांति व्यवस्था को लेकर यह चैकसी की जा रही है। सीमा सुरक्षा बल सहित सेंट्रल आर्म प्रोटक्शन फोर्स भी तैनात किया गया है। लाइट मशीन गन स्थापित कर फोर्स फ्लैग मार्च में चला। बताया कि जिले में दो चरणों में चुनाव होना है। इसके लिए रूट मार्च, फ्लैग मार्च, एरिया डोमीनेशन आदि कराया जा रहा है, ताकि आपत स्थिति को तत्काल नियंत्रित किया जा सके।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.