>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Weather News : एमपी में मई जैसी गर्मी, 40 पार हुआ तापमान, अब ज्यादा परेशान करेगी गर्मी Thursday 28 March 2024 02:56 AM UTC+00
मध्य प्रदेश में मार्च माह में आमतौर पर ज्यादा गर्मी नहीं पड़ती है, लेकिन मार्च के आखिरी सप्ताह में गर्मी रौद्र रूप दिखाने लगी है। बुधवार को रतलाम और दमोह में मार्च की पहली लू जैसी स्थिति रही। नर्मदापुरम प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में छह स्थानों पर तापमान 40 डिग्री पार कर गया। भोपाल में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री रहा। मौसम विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ से आंशिक बादल भी दिखाई दे रहे हैं। दो दिन तापमान बढ़ेगा। 30-31 को बौछारें पड़ेंगी।
24 साल में पहली बार मार्च में इतनी गर्म रही रात भोपाल में इन दिनों शहरवासी गर्मी से बेहाल है। तीखी धूप के कारण दिन में तो लोगों को तेज गर्मी का सामना करना ही पड़ रहा है। इसके साथ ही रात में भी आंशिक बादलों के कारण उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। इस सीजन में बुधवार का दिन जहां सबसे गर्म रहा, वहीं 24 साल में पहली बार न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री को पार कर गया। ऐसे में लोगों को रात में भी तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। इस समय शहर में गर्मी का प्रभाव दिखाई दे रहा है। दिन में आंशिक बादलों साथ-साथ धूप के चलते उमस भरी गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। बुधवार को शहर के अधिकतम तापमान में जहां डेढ़ डिग्री तक बढ़ोतरी हुई वहीं न्यूनतम तापमान भी ढाई डिग्री तक बढ़ गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 38.8 और न्यूनतम 25.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.3 और न्यूनतम 22.6 डिग्री था। पिछले 24 सालों में यह पहला मौका है, जब न्यूनतम तापमान 25 डिग्री को पार किया है।
इसलिए बढ़ रही है गर्मी और उमसमौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय पश्चिमी विक्षोभ का असर है। इसके कारण आंशिक बादलों की स्थिति बन रही है। इसके साथ ही गर्म हवा आ रही है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इसी के चलते गर्मी के साथ-साथ लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ रहा है। इस समय नमी के साथ-साथ दिन में दक्षिणी और दक्षिण पूर्वी हवा भी चल रही है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।
अभी ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाजमौसम विज्ञानी और फोरकॉस्ट इंचार्ज डॉ दिव्या सुरेंद्रन का कहना है कि फिलहाल मौसम का मिजाज इसी तरह से रहेगा। तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद 29 से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, इसके कारण हो सकता कि 30-31 को हल्के बादलों की स्थिति बन सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews2400@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

