>>: video: दुकानों के बाहर लगे शेड तोड़े, बाहर फैला सामान किया जब्त, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

बीना. मुख्य मार्गों पर दुकानों के बाहर फैले अतिक्रमण पर प्रशासन ने रविवार की शाम कार्रवाई शुरू की और जेसीबी मशीन से बाहर निकले शेड तोड़े गए। कार्रवाई देखकर कई जगह दुकानदारों ने स्वयं ही शेड खोलना शुरू कर दिए थे। कार्रवाई के दौरान एसडीएम देवेन्द्र प्रताप सिंह, एसडीओपी प्रशांत सुमन पूरे समय मौजूद रहे।
शाम 5.30 बजे सर्वोदय चौराहा स्थित अटल मंच के यहां से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई और सड़क के किनारे खड़े हाथ ठेलों को पीछे कराया गया। दुकानों के बाहर लगाए गए शेडों को जेसीबी मशीन से तोड़ा। इस बीच कुछ लोगों ने स्वयं ही शेड हटाने की बात कही और तत्काल उन्हें हटाना शुरू कर दिया था। चौराहे से स्टेशन रोड पर गांधी तिराहा, सागर गेट और फिर वापस गांधी तिराहे से महावीर चौक तक का अतिक्रमण हटाया गया। करीब पांच घंटे तक कार्रवाई जारी रही। कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार हेमराज मेहर, ऋतु राय, सीएमओ ईशांक धाकड़, थाना प्रभारी विजय सिंह, उपयंत्री शिखा दीक्षित आदि उपस्थित थे।
पूर्व पार्षद और सीएमओ की हुई बहस
अतिक्रमण हटाने के दौरान पूर्व पार्षद अभिषेक बिलगैंया और सीएमओ के बीच बहस हो गई। पूर्व पार्षद ने सीएमओ से अतिक्रमण हटाने की अनुमति मांगी और भेदभावपूर्ण कार्रवाई न करते हुए सभी का अतिक्रमण हटाने की बात कही। जिसपर सीएमओ ने कहा कि सभी पर समान कार्रवाई की जाएगी।

सामान किया जब्त
सामान किया जब्त IMAGE CREDIT: patrika

चौड़ी दिखने लगी सड़कें
अतिक्रमण हटने के बाद सर्वोदय चौराहे पर चालीस-चालीस फीट चौड़ी सड़कें नजर आने लगी हैं और जहां बाइक खड़ी करने की जगह नहीं थी, वहां कारों की पर्किंग की जा सकती है। यदि अतिक्रमण न हो, तो चौराहा सहित मुख्य मार्गों पर कहीं भी पार्किंग निकल आएगी। वर्ष 2020 के बाद प्रशासन ने इस वर्ष सख्ती से अतिक्रमण की कार्रवाई की है। यदि लगातार इस तरह की कार्रवाई जारी रहे, तो अतिक्रमण पैर पसार ही नहीं पाएगा।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.