>>: Toll Tax : 1 अप्रैल से इन 10 हाईवे पर महंगा हुआ टोल टैक्स, जारी की गई नई रेट लिस्ट

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Toll Tax : नेशनल हाईवे पर चलने वाले भारी वाहनों को 1 अप्रैल से टोल के रूप में और जेब ढीली करनी होगी। 1 अप्रैल लगते ही नई दरें रात्रि 12 बजे के बाद से प्रभावी कर दी जाएंगी। टोल में बड़ी दरों से पैसा लेने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

जानकारी के लिए बता दें कि मध्यप्रदेश की 10 सड़कों पर एक अप्रेल से वाहन चलाना महंगा होगा। मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एमपीआरडीसी) ने टोल टैक्स में वृद्धि को हरी झंडी दे दी है। भोपाल से देवास होकर इंदौर जाना 10 रुपए और ग्वालियर जाने के लिए 17 रुपए अधिक खर्च करने होंगे।

102 मार्गों पर वृद्धि का प्रस्ताव

लोक निर्माण विभाग ने थोक मूल्य सूचकांक का हवाला देते हुए 102 सड़कों पर टोल वृद्धि का प्रस्ताव भेजा था। सूचकांक के अनुसार एक अप्रेल को टैक्स में वृद्धि की जाना शामिल है। इस पर एमपीआरडीसी ने 10 मार्गों पर दरों में इजाफे को स्वीकृति दी। इसके बाद 12 अन्य मार्गों की टैक्स दरों में फिलहाल कोई निर्णय नहीं हुआ है।

हर साल की तरह इस साल भी टोल रेट रिवाइज किए हैं। केवल 10 टोल ह्रश्वलाजा पर एक से 7त्न वृद्धि हुई है। -अविनाश लवानिया, एमडी एमपीआरडीसी

एनएच पर बढ़े दाम

ग्वालियर- भिंड एमपी-यूपी बॉर्डर
रीवा से एमपी-यूपी बॉर्डर
मनगवां से एमपी-यूपी बॉर्डर
ब्यावरा एमपी-राजस्थान बॉर्डर

 

ये राज्यमार्ग महंगे

मटकुली-तामिया-छिंदवाड़ा मार्ग
जावरा-नयागांव
चांदपुर-अलीराजपुर
मंदसौर-सीतामऊ
भोपाल-देवास लेबड़-मानपुर

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews2400@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.