>>: मेहंदी रचा कर दिया मतदान का संदेश

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

छिंदवाड़ा/पांढुर्ना .शासकीय विज्ञान महाविद्यालय पांढुर्ना में प्राचार्य डॉ. डी एस बिसेन के मार्गदर्शन में मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत आज ई एल सी क्लब के छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों पर मतदान संबंधी मेहंदी लगा कर मतदान करने का संदेश दिया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं गांव तथा कस्बो में भी अभियान चला रहे हैं। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम शीतल काम्बे, आरती महोबे, द्वितीय ब्राह्मणी इरपाची, सोनाली कुमरे तथा तृतीय स्थान पूनम ढोबले ने प्राप्त किया। कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थियों ने सहयोग किया। स्वीप प्लान के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने विज्ञान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मानव शृंखला बनाई। यूथ ऑफ़ सौंसर एसोसिएशन की ओर से मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज में किया गया। संस्था के हेमंत हिवरकर ने छात्र-छात्राओं को शत- प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। परामर्शदाता दिनेश सोमकुंवर छात्रों व कॉलेज स्टाफ को मतदान की शपथ दिलवाई गई। गोपाल कोठे ने जल संरक्षण के संबंध में विचार व्यक्त किए धीरज दीक्षित ने छात्रों को वोटर लिस्ट में अपने नाम जोडऩे के लिए प्रेरित किया। आयोजन में बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं तथा स्टॉप के कैलाश गुर्वे, राम अहिरवार, अकरम शेख, विनायक टेकले, किशोर भांगे बाबूजी, किशोर पेजे, करिश्मा शेंडे, तोशी वाडेकर, दुर्गादास पाठे, गौरी बोन्डे, लकी गोडबोले, पूजा मगरूले, आयुषी मुगोले उपस्थित थे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.