>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
स्टेशन के तीन नंबर प्लेटफार्म पर 45 दिन तक नहीं आएगी एक भी ट्रेन, पढ़ें खबर Tuesday 26 March 2024 02:57 PM UTC+00 बीना. कई साल बाद रेलवे स्टेशन पर तीन नंबर प्लेटफॉर्म के टूटे वाशेबल एप्रिन का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा, इससे रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आने की स्पीड भी बढ़ेगी। साथ ही हादसों का डर भी नहीं रहेगा। एप्रिन का काम 5 अप्रेल से शुरू होगा, जिसकी तैयारी की जाने लगी है। दरअसल रेलवे स्टेशन पर तीन नंबर प्लेटफॉर्म का एप्रिन पूरी तरह से टूट गया है, जहां से रोजाना दर्जनों ट्रेन निकलती हैं। तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर नया एप्रिन तैयार करने के लिए ब्लॉक लिया जाना है। निर्माण एजेंसी को तय समय में काम पूरा करना होगा। यहां करीब चार सौ मीटर का एप्रिन तैयार किया जाना है, जिसके बनाने का काम 5 अप्रेल से 19 मई तक 45 दिन चलेगा। इस दौरान इस लाइन पर पूरी तरह से ब्लॉक रहेगा, जिसका असर ट्रेन पर भी देखने के लिए मिलेगा। रेलवे ने 10 ट्रेन को निरस्त करने का निर्णय लिया है। आगे भी अन्य ट्रेन को निरस्त किया जा सकता है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

