>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
बोर्ड परीक्षा : 12वीं में चार, 10वीं में तीन विषय का मूल्यांकन पूरा, चेक करने 36 % कॉपियां शेष Thursday 21 March 2024 06:50 PM UTC+00 माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकंडरी में अर्थशास्त्र, इतिहास, समाज शास्त्र और गृह विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूर्ण हो गया। हाई स्कूल में व्यवसायिक कोर्स के तीन विषय का परीक्षण का कार्य पूरा हो गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड की कॉपियां चेक करने पांच अप्रैल तक डेडलाइन दी है। जिला शिक्षा अधिकारी ने निर्धारित तिथि से पहले कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। 32 हजार उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा 64 % कॉपियां चेक, शेष का कार्य जारी लोक शिक्षण कार्यालय इंदौर से खंडवा मुख्यालय पर 10 वीं व 12 वीं की 2.6 लाख से अधिक कॉपियां चेक होने के लिए पहुंची थीं। फरवरी माह में मूल्यांकन कार्य शुरू हो है। बुधवार की शाम पांच बजे की स्थिति में 1.32 कॉपियां चेक होना बाकी हैं। समन्वय संस्था के प्राचार्य का कहना है कि 64 % कार्य पूर्ण हो गया है। शेष 364 % कॉपियां चेक करना बाकी है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

