>>: Weather Update: चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ का असर, यहां चढ़ेगा पारा, इन 25 जिलो में बारिश का तांडव

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

राजस्थान में बने चक्रवात का असर एमपी में, अन जिलों में कोहरा और बारिश का तांडव रविवार की सुबह होते ही राजधानी भोपाल में तेज धूप ने लोगों को फरवरी-मार्च के दिन याद दिला दिए। प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा अब भी बना हुआ है, लेकिन ज्यादातर जिलों में मौसम ने अचानक तेवर बदल लिए हैं। वहीं मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि 16 जनवरी को एक बार फिर नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिसके बाद मौसम फिर बिगड़ेगा।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मध्यप्रदेश के कई जिलों में ठंड बढऩे और घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाएंगे। बादलों के कारण मौसम के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। राजस्थान में बने चक्रवात और अफगानिस्तान में हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मध्य प्रदेश में इस हफ्ते यानी 16 जनवरी से 20 जनवरी तक ठंड और बढ़ सकती है।

येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों का पूर्वानुमान जारी करते हुए रीवा, मऊगंज, सतना, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, ग्वालियर, दतिया और भिंड जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया हैं।

ये भी पढ़ें : टाइगर रिजर्व में घोस्ट टूरिस्ट, अधिकारियों के उड़े होश
ये भी पढ़ें : अगले 56 साल तक इसी तारीख को मनेगा ये बड़ा त्योहार

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews2400@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.