>>: Politics: निगम के तानाशाही के खिलाफ 15 को प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!


छिंदवाड़ा. जिला कांग्रेस द्वारा निगम प्रशासन के खिलाफ 15 जनवरी को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस ने शुक्रवार को कांग्रेस भवन में बैठक का आयोजन कर प्रदर्शन को लेकर चर्चा की। शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर माल्र्यापण से हुआ। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि नगर की जनता ने शहर सरकार की बागडोर कांग्रेस को सौंपी है, लेकिन केन्द्र और राज्य में बैठी भाजपा सरकार के इशारों पर निगम का प्रशासनिक अमला कार्य कर रहा है। पार्षदों की अनदेखी कर निगम के अधिकारी लगातार मनमानी कर रहे हैं, जिसके खिलाफ कांग्रेस सडक़ पर उतकर प्रदर्शन करने के लिए तैयार हो चुकी है। इस दौरान नवनियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू यादव ने भी संबोधित किया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने कहा कि निगम के प्रशासनिक अधिकारी साजिश के तहत आमजन का कार्य रोक रहे हैं। निगम के चुने हुए जनप्रतिनिधियों की निरंतर अनदेखी के खिलाफ 15 जनवरी को निगम प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गंगाप्रसाद तिवारी ने कहा कि यह वक्त एकजुट होकर कार्य करने का है। निगम अध्यक्ष सोनू मागो ने कहा कि 15 जनवरी को दोपहर 1 बजे कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता फव्वारा चौक पर एकजुट होंगे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समक्ष निगम प्रशासन की तानाशाही के खिलाफ धरना देने के उपरांत सभी पैदल निगम पहुंचकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे। अपनी मांगों को पूरा करने हेतु विनम्रता पूर्वक आग्रह किया जाएगा। समय सीमा में मांगे पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम में नवनियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू यादव को नियुक्ति पत्र सौंपा गया।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.