>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
कुंभ में 14 करोड़ लोगों को महज 40 मिनट में उज्जैन पहुंचा देगा यह हाईवे Tuesday 09 January 2024 04:54 PM UTC+00 एमपी के उज्जैन में कुंभ यानि सिंहस्थ 2028 का आयोजन किया जाना है। राज्य सरकार इसकी तैयारी में जुट गई है। प्रदेश सरकार ने कुंभ की तैयारियों के संबंध में 14 जनवरी को बैठक बुलाई है। प्रदेश के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डा. राजेश राजोरा ने यह बैठक बुलाई है। राजौरा उज्जैन संभाग के प्रभारी भी हैं। सिंहस्थ 2028 के संबंध में इस पहली बड़ी बैठक में अहम कार्य योजनाओं पर बातचीत की जाएगी। यह भी पढ़ें: बड़े स्कूलों में मुफ्त होगी पूरी पढ़ाई, एडमिशन के लिए फरवरी में परीक्षा कुंभ 2028 में करीब 14 करोड़ लोगों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए खासतौर पर नई सड़कें बनाने या चौड़ी करने पर चर्चा होगी। यहां चर्चा के बाद प्रारंभिक कार्य योजना बनाई जाएगी। इस बैठक में उज्जैन के साथ ही इंदौर, देवास, रतलाम, आगर मालवा, शाजापुर, खंडवा, खरगोन के कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- मौसम विभाग का मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कैसे गुजरेंगे अगले पांच दिन राज्य सरकार कुंभ मेला क्षेत्र के विकास के साथ ही सड़कें और पुल बनाने व चौड़ीकरण, पेयजल व्यवस्था, मंदिरों व स्मारकों आदि के विकास पर जोर दे रही है। कुंभ के कारण इंदौर उज्जैन रोड पर सबसे ज्यादा यात्री दबाव बढ़ेगा क्योंकि उज्जैन आनेवाले 70 फीसदी लोग इंदौर रोड से ही आते हैं। यह भी पढ़ें पंडित प्रदीप मिश्रा के अगले चार कार्यक्रम, जानिए किन शहरों में होगी कथा इसी बात को ध्यान में रखते हुए इंदौर-उज्जैन फोरलेन को सिक्स लेन बनाने का प्रस्ताव है। कुंभ 2028 को देखते हुए एमपीआरडीसी ने सिक्सलेन की योजना तैयार कर ली है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 900 करोड़ रुपए खर्च होने का आंकलन है। सीएम डॉ. मोहन यादव के समक्ष भी यह प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया जा चुका है। यह भी पढ़ें: इस बड़े स्कूल में पढ़ाई, खाना, रहना, यूनिफार्म सब मुफ्त इंदौर-उज्जैन रोड को सिक्स लेन करने की योजना के तहत रोड पर दो फ्लायओवर बनेंगे। इस रास्ते में एक भी जंक्शन नहीं होगा। सबसे खास बात यह है कि सिक्सलेन से इंदौर से उज्जैन का सफर महज 40 मिनट में पूरा हो जाएगा जबकि अभी इसमें करीब सवा घंटे लगते हैं। यह भी पढ़ें: सरकार का बड़ा फैसला, 20 जनवरी तक नहीं लगेंगे सुबह के स्कूल |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews2400@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

