>>: नरसिंहपुर में गन्ना मूल्य 350 रुपए, छिंदवाड़ा के किसान भी अड़़े

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

छिंदवाड़ा.नरसिंहपुर की शुगर मिलों में गन्ना का मूल्य 350 रुपए क्विंटल पहुंच गया है। इसे देखते हुए छिंदवाड़ा के किसानों ने भी इस भाव की मांग शुरू कर दी है। वर्तमान में यह भाव 340 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है। इसको लेकर किसानों और शुगर मिल मालिकों के बीच तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। प्रशासन से मूल्यवृद्धि करने हस्तक्षेप की मांग की जा रही है।
देखा जाए तो जिले में गन्ना का रकबा 5 हजार हैक्टेयर के करीब है। जिसकी उत्पादक 800 क्विंटल प्रति हैक्टेयर है। इस गन्ने से शक्कर का उत्पादन करने समसवाड़ा और हरनाखेड़ा चांद में दो शुगर मिल संचालित है। इन शुगर मिलों में गन्ना की लेवाली भाव पहले 330 रुपए प्रति क्विंटल खोले गए। फिर उसे इसी माह 340 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया। इसकी तुलना में नरसिंहपुर में गन्ना का लेवाली भाव 350 रुपए प्रति क्विंटल पहुंच गया है। किसान इसे देखते हुए इस भाव पर खरीदी करने का दबाव बना रहे हैं। शुगर मिल मालिक इसका कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। इससे उनके बीच तनाव बना हुआ है। प्रशासन के हस्तक्षेप की जरूरत महसूस की जा रही है।
.......
एक दिन पहले मौन धरना, दूसरे दिन मिल में विरोध
शुगर मिलों में गन्ना की मूल्य वृद्धि न होने तथा फैक्ट्री में लम्बे समय से खड़े किसानों की ट्रैक्टर ट्राली खाली न होने को लेकर एक दिन पहले पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी ने चौरई में एक दिवसीय मौन धरना दिया था। उन्होंने बातचीत में कहा कि नरसिंहपुर की शुगर मिलें किसानों को 350 रुपए प्रति क्ंिवटल का भाव दे रही है। इसी तरह बुरहानपुर समेत अन्य स्थलों पर भी गन्ना के मूल्य बढ़ गए हैं। जबकि छिंदवाड़ा में 340 रुपए का भाव दे रहे हैं। इसके अलावा फैक्टरी प्रबंधन मनमानी पर आमादा है। उन्होंने बताया कि समसवाड़ा सर्रा की शुगर मिल में भी किसानों ने मंगलवार को भी विरोध प्रदर्शन किया। वे मूल्यवृद्धि की मांग उठा रहे हैं।
.......

किसान 50 फीसदी खपत के लिए शुगर मिल पर निर्भर
छिंदवाड़ा, चौरई और चांद क्षेत्र में ही गन्ना किसानों की खेती हो रही है। इस सालाना फसल लेनेवाले किसान गन्ना के 50 फीसदी खपत के लिए शुगर मिल पर निर्भर है। शेष गन्ना गुड़ उत्पादन में घानों में चला जाता है। शुगर मिल में गन्ना पर केन्द्र सरकार के समर्थन मूल्य की गारंटी है। इस सीजन में सरकार ने 315 रुपए समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। किसानों को मांग-आपूर्ति के नियम से बाजार मूल्य मिल पा रहा है।
.......

इनका कहना है...
किसानों की मांग पर प्रशासन कलेक्टर के मार्गदर्शन में शुगर मिल मालिकों से बातचीत कर रहा है। जल्द ही अपेक्षित परिणाम आने की आशा है।
-जितेन्द्र कुमार सिंह, उपसंचालक कृषि।
.......

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.