>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
E-Mandi: प्रवेश के लिए दिखानी होगी मोबाइल से बनी पर्ची Wednesday 17 January 2024 05:20 AM UTC+00 छिंदवाड़ा। कृषि उपज मंडी कुसमेली में किसानों को मंडी गेट पर आकर प्रवेश पर्ची नहीं कटवाना पड़ेगा, अब वे पहले से ही अपने घर में बैठे बैठे भी प्रवेश पर्ची बना सकते हैं, इसके लिए किसानों को ई-मंडी एप प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा, उसके बाद अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर लिखकर एप में दर्ज हो सकते हैं और जब भी वे अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचना चाहें, इसके पहले ही वे अपनी उपज का नाम, अनुमानित मात्रा लिखकर प्रवेश पर्ची बना सकते हैं। मंडी गेट पर पहुंचने पर किसान को सिर्फ गेट पर बैठे कर्मचारी को अपना मोबाइल दिखाना होगा। मोबाइल में दर्ज जानकारी देखकर प्रवेश मिल जाएगा। शुरुआती तौर पर सोयाबीन, चना, तुअर, मूंग उड़द की ई-प्रवेश पर्ची बनेगी। बुधवार से मंडी में ऑनलाइन प्रक्रिया शुुरू हो जाएगाी। मंडी निरीक्षक देवेंद्र धुर्वे ने बताया कि किसान के ई-मंडी एप में समस्त जानकारी डालते ही मंडी में भी स्वत: सब जानकारी आ जाएगी। ऐसे होगा काम, कम समय लगने का दावा इनका कहना है |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

