>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
इस जिले में धान खरीदी में बड़ी गड़बड़ी: 800 मेट्रिक टन अमानक धान रिजेक्ट Tuesday 16 January 2024 03:04 PM UTC+00 कटनी. खाद्य विभाग, नागरिक आपूर्ति निगम, सहकारिता व जिला प्रशासन द्वारा जिले में गुणवत्तायुक्त धान खरीदी का अबतक दावा किया जा रहा था, लेकिन भोपाल से पहुंची टीम ने सोमवार को वेयरहाउसों में भंडारण के लिए पहुंची धान की गुणवत्ता की जांच की तो कलई खुलकर सामने आ गई है। एक दिन में वेयर हाउसों में पहुंची लगभग 800 मेट्रिक टन धान अमानक पाई गई है, जिसे रिजेक्ट कर दिया गया है। धान खरीदी में चल रहे बड़े घोटाले का भंडाफोड़ हुआ है। अब मामले को दबाने के लिए आनन फानन में धान को ऑनलाइन रिजेक्ट कराते हुए समितियों को वापस अपग्रेड करने के लिए थमाई जा रही है। वहीं एकदिन में व्यापक पैमाने पर रिजेक्ट हुई धान से जिला के आला अधिकारियों की निगरानी पर सवाल खड़े हो गए हैं। यह पाई गई खामी वर्जन |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

