>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
मनरेगा : 150 पंचायतों की प्रगति शून्य, पांच ब्लाकों में सामग्री पर हुए 10% अधिक खर्च Monday 08 January 2024 06:45 PM UTC+00 जिले में मनरेगा के कार्यों की मनमानी पर लगाम नहीं लग रही। खंडवा, खालवा, पुनासा और पंधाना ने श्रम और सामग्री ( 60-40 ) के रेशियो को दरकिनार कर राशि खर्च कर दी गई। जिला स्तर पर श्रम की तुलना में 10 % राशि सामग्री पर अधिक खर्च कर दी। यही नहीं अभी हाल में मनरेगा आयुक्त ने समीक्षा की, इसके बाद भी 150 से अधिक पंचायतों में कार्यों की प्रगति शून्य है। ब्लाक अधिकारियों की शिथिलता इस कदर कि पांच ब्लाक के अधिकारियों ने सामग्री पर ज्यादा राशि खर्च करने के बाद भी पंचायतों में श्रमिकों की संख्या नहीं बढ़ी। इसकी वजह पंचायतों के ज्यादातर अधिकारी और कर्मचारी विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में व्यस्त हैं। मनरेगा के तहत भ्रष्टाचार के कई मामलों की जांच चल रही चालू वित्तीय वर्ष में पंधाना ब्लाक में अब तक श्रम पर अब तक 1020.05 (51.38) राशि खर्च की है। जबकि सामग्री पर 965.2 (48.62) व्यय की है। श्रम की तुलना में आठ फीसदी राशि सामग्री पर अधिक खर्च की है। इसमें नियमों की अनदेखी की गई है। इसी ब्लाक में वर्तमान समय में मनरेगा के तहत भ्रष्टाचार के कई मामलों की जांच चल रही है। खंडवा में भी श्रम और सामग्री में खर्च अनुपात ठीक नहीं है। यहां अधिकारियों ने ब्लाक स्तर पर श्रम पर 929.35 (44.78) और सामग्री 1146.08 (55.22) राशि पर खर्च किया है। ब्लाक श्रम ( % ) सामग्री ( % ) बलड़ी 304.88 ( 65.48 ) 160.7 ( 34.52 ) छैगांव मा 898.14 (59.9) 600.72 (40.08) हरसूद 325.44 (59.91) 217.82 (40.09) खालवा 940.08 (45.97) 1104.93 (54.03) खंडवा 929.35 (44.78) 1146.08 (55.22) पंधाना 1020.05 (51.38) 965.2 (48.62) पुनासा 811.02 (45.51) 971.13 (54.49) कुल 5228.96 (50.3) 5166.58 (49.7)
बलड़ी 07 700 छैगांव मा 64 6406 हरसूद 06 600 खालवा 124 14354 खंडवा 102 11052 पंधाना 53 5606 पुनासा 128 13276 कुल 484 51994 सभी आंकड़े 7 जनवरी की शाम 5 बजे की स्थिति में, मनरेगा साइट से लिएहैं। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

