>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
Table of Contents
|
RAILWAY: भारी बारिश से रेलवे ट्रैक की गिट्टी बही, तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन Wednesday 13 July 2022 09:45 AM UTC+00 छिंदवाड़ा. जिले में भारी बारिश के चलते मंगलवार शाम को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के अंतर्गत भिमालगोंदी से भंडारकुंड रेल सेक्शन में रेलवे ट्रैक के नीचे से मिट्टी एवं गिट्टी बह गई। वहीं तेज हवाओं के चलते ट्रैक पर पेड़ की टहनियां भी गिर गई। इससे रेल यातायात प्रभावित हुआ। तत्काल ही रेलवे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सजगता दिखाई और इतवारी से छिंदवाड़ा आ रही ट्रेन को रामाकोना रेलवे स्टेशन में रोक दिया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने रेलवे ट्रैक में सुधार किया। इसके पश्चात रात लगभग 9 बजे पैसेंजर ट्रेन को छिंदवाड़ा रवाना किया गया। लगभग तीन घंटे ट्रेन रामाकोना स्टेशन पर खड़ी रही। हालांकि ट्रेन भिमालगोंदी रेलवे स्टेशन पर भी खड़ी की जा सकती थी, लेकिन इस स्टेशन से उतरने के बाद यात्रियों को बस या फिर अन्य कोई साधन नहीं मिलता। गौरतलब है कि पैसेंजर ट्रेन प्रतिदिन इतवारी से दोपहर 3.30 बजे रवाना की जाती है और इस ट्रेन के छिंदवाड़ा पहुंचने का समय शाम 7.50 बजे है। मंगलवार को ट्रेन रामाकोना रेलवे स्टेशन में निर्धारित समय शाम 6.18 बजे पहुंची। इसके बाद रेलवे ट्रैक के खराबी की वजह से ट्रेन को रामाकोना स्टेशन पर लगभग तीन घंटे रोककर रखा गया। जिससे ट्रेन से छिंदवाड़ा आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दादा धाम एक्सप्रेस को दोबारा चलाने की मांग दरकिनार रेलवे बोर्ड दादाधाम इंटरसिटी एक्सप्रेस को कम यात्री संख्या की वजह से नहीं चला रहा है। यह बातें बीते दिनों मध्य रेल मुंबई के महाप्रबंधक ने जोनल रेलवे उपभोक्ता व सलाहकार समिति के साथ हुई परामर्श बैठक में कही। समिति सदस्य सतीश यादव ने यात्रियों के हित में एक्सप्रेस को दोबारा शुरू करने की मांग की थी। बता दें कि कारोना की वजह से मार्च 2020 में इस ट्रेन को बंद कर दिया गया था। अब सबकुछ सामान्य होने एवं अधिकतर जगह पर ट्रेनों की सुविधा फिर से शुरु होने पर दादाधाम इंटरसिटी एक्सप्रेस को फिर से चलाने की मांग की जा रही है। मध्य रेल नागपुर मंडल के तहत नागपुर के अलावा पांढुर्ना, मुलताई, बैतूल, आमला, घोड़ाडोंगरी आदि स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों ने दादाधाम इंटरसिटी ट्रेन के परिचालन को लेकर रेल अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा था। जिले के कई क्षेत्रों के लोगों के लिए यह ट्रेन काफी सहायक थी। परामर्श बैठक में जो जानकारी ट्रेन के परिचालन न करने को लेकर दी गई है वह स्थानीय लोगों के समझ से परे है। इसकी वजह यह है कि कोरोना काल से पहले सप्ताह में 3 दिन चलने वाली दादाधाम इंटरसिटी एक्सप्रेस में काफी भीड़ होती थी। इसके बावजूद भी रेलवे इस ट्रेन में कम यात्री होने का हवाला दे रही है। ट्रेन शुरु करने को लेकर प्रक्रिया बदली |
COLLEGE ADMISSION: फीस जमा करने की आज अंतिम तिथि, चूकने पर प्रवेश से हो जाएंगे वंचित Wednesday 13 July 2022 09:55 AM UTC+00 छिंदवाड़ा. कॉलेजों में स्नातक, स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए आयोजित किए जा रहे सीएलसी तृतीय चरण(अंतिम चरण) के अंतर्गत मंगलवार को सभी कॉलेजों ने प्रवेश लिस्ट जारी कर दी है। इस चरण में सभी सीटों को अनारक्षित कर दिया गया है। गुणानुक्रम के आधार पर रिक्त सीटों पर आवेदक विद्यार्थियों को सीट आवंटन किया गया है। जिन विद्यार्थियों का प्रवेश लिस्ट में नाम है उन्हें 13 जुलाई तक हर हाल में ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा करना होगा। ऐसा न करने पर उनका सीट आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा। हालांकि विद्यार्थियों को उम्मीद थी कि उन्हें फीस जमा करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग एक से दो दिन और समय देगा, लेकिन मंगलवार तक इस संबंध में विभाग ने कोई आदेश जारी नहीं किया। गौरतलब है कि कॉलेजों को 10 जुलाई को ही प्रवेश लिस्ट जारी करनी थी, लेकिन उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेजों को डाटा नहीं भेजा और 10 जुलाई को छुट्टी पड़ गई। विभाग ने 11 जुलाई की शाम कॉलेजों को डाटा भेजा। ऐसे में विद्यार्थियों को सीट आवंटन की जानकारी 12 जुलाई की सुबह लगी। जबकि फीस जमा करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई है। ऐसे में विद्यार्थी फीस जमा करने के लिए एक से दो दिन और मोहलत मांग रहे हैं। हालांकि सीएलसी तृतीय चरण में विद्यार्थी आवश्यक होने पर अपग्रेडेशन का विकल्प भी दे सकते हैं। 14 जुलाई को अपग्रेडेशन से रिक्त स्थान के लिए गुणानुक्रम के आधार पर शेष आवेदकों को आवंटन पत्र जारी किया जाएगा। ऐसे विद्यार्थी 16 जुलाई तक फीस जमा कर सकेंगे। इसी के साथ ही लगभग डेढ़ माह से चली आ रही प्रवेश प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। कई विद्यार्थी प्रवेश से वंचित |
समय पर नहीं पहुंचे शिक्षक, स्कूल में लटका था ताला Wednesday 13 July 2022 12:09 PM UTC+00 छिंदवाड़ा/मोहगांव. नए शिक्षा सत्र से शासन ने शासकीय स्कूलों को शुरू तो करा दिया है, लेकिन यहां शिक्षक गैर जिम्मेदाराना दिख रहे हैं। शासकीय डीकेएम शाला में पदस्थ शिक्षक मनमर्जी से स्कूल पहुंच रहे हैं। मंगलवार को मोहगांव स्कूल में सुबह 11.45 बजे तक ताला लटका रहा। बच्चे स्कूल के बाहर शिक्षकों का इंतजार करते रहे। चुनाव ड्यूटी और समय पर न पहुंचने वाला स्टॉफ
सभी शिक्षकों को समय पर स्कूल पहुंचने के निर्देश हैं। मैं चुनाव ड्यूटी में हूं। कुछ शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगी है। शिक्षकों के समय पर नहीं पहुंचने की जानकारी मिल रही है। जो शिक्षक समय पर नहीं पहुंचे हैं उन्हें पहुंचाता हूं। जल्द पूरी व्यवस्था बनवाता हूं। स्कूल में विद्यार्थियों केलिए बनाए गए शौचालय में ताला लगा है। छात्रों को खुले में शौच भेजा जा रहा है। |
टेटू बने शव की शिनाख्त, दोस्तों ने उतारा था उसे मौत के घाट Wednesday 13 July 2022 12:18 PM UTC+00 छिंदवाड़ा/पांढुर्ना. शनिवार को अंबाडाखुर्द और राजोराकला के बीच पुराने गिट्टी खदान में मिले शव की शिनाख्त गौरव धानोरकर के रूप में हुई थी जिसकी हत्या हुई थी। पुलिस ने इसका खुलासा कर दिया है। गौरव को उसी के दोस्तों ने आपसी रंजिश के चलते मौत के घाट उतारा है। |
लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, कई मार्गों से सम्पर्क टूटा Wednesday 13 July 2022 12:38 PM UTC+00 छिंदवाड़ा/सौंसर. मंगलवार की दोपहर से शाम 7 बजे तक लगातार मूसलाधार बारिश हुई। बारिश की वजह से सौंसर नगर एक बार फिर जलमग्न हो गया। नगर के बीचोबीच से बहने वाले वाघ्यानाला में फिर तेज बहाव देखने को मिला। वहीं नगर के भारत माता चौक, सिनेमा चौक सहित अनेक वार्डों की गलियों में पानी भर गया। जिससे यहां के बाशिंदों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ![]() रामाकोना हुआ जलमग्न ![]()
तेज बारिश के कारण ग्राम बग्गू बिछुआ के पास बने रपटे के ऊपर से पानी गुजरने लगा जिससे काफी देर तक आवागमन बंद रहा। पिपला में नदी-नाले उफनाए ![]() |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |








