>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
मिड-डे मील एक बार फिर शुरु होने के साथ ही आया सवालों के घेरे में Thursday 14 July 2022 09:25 AM UTC+00 भोपाल@गौरव मिश्रा हमेशा से शिकायतों में बने रहने वाला मिड डे मील कोरोना के पश्चात एक बार फिर शुरु होने के साथ ही सवालों के घेरे में आ गया है। दरअसल राज्य में स्कूल खुले एक महीना बीत गया है, लेकिन समस्याओं का अंबार पिछले कुछ वषों जैसा ही है। शा. शाला दीपड़ी की पड़ताल में पाया कि मिड डे मील में बच्चों को परोसी गई सब्जी में आलू कम और पानी ज्यादा है। पानी की टंकी को कचरा घर बना रखा है। स्कूल में नियमित रूप से उपयोग में आने वाले बाथरूम में ताला लगा है। छात्रों का कहना है कि अभी हम खुले में बाथरूम के लिए जाते हैं जबकि स्कूल की शाला प्रभारी सीमा विजवे ने बताया कि बाथरूम चालू है लेकिन इनमें ताला लगा है, क्योंकि बाहर से आने वाले लोग इसका उपयोग करने लगते हैं। स्कूल में उगी घास, सांप, बिच्छू का डर ड्रेस नहीं मिली, स्पोट्स का सामान क्लास रूम में पड़ा अंग्रेजी के लिए अतिथि शिक्षकों के भरोसे स्कूल गांवों में मिड डे मील की जिम्मेदारी जिला पंचायत की होती है लेकिन ये समस्या मेरे संज्ञान में आई है तो मैं इसको देखने के बाद जांच कराता हूं। इसके अलावा बाथरुम में बरसात में कीड़े मकोड़े ना घुसे और झाड़ ना उगे इसके लिए ताले लगाए गए हैं। हम इसके लिए कीटनाशक का छिड़काव भी करवाते है। हम इसकी जानकारी मंगवाने के बाद •ारूरी कदम उठाएंगे, अगर छिड़काव करवाना होगा या मरम्मत करवानी होगी, हम करवाएंगे। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews2400@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

