>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
ट्रेन यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी- समय अवधि में इजाफे के साथ ही रेलगाडिय़ों में लगेंगे अतिरिक्त डिब्बे Thursday 23 June 2022 04:08 AM UTC+00 भोपाल। रानी कमलापति एवं भोपाल स्टेशन से अपना सफर शुरू करने वाले यात्रियों के लिए खबर राहत देने वाली है। भोपाल डीआरएम सौरभ बंदोपाध्याय ने ट्रेनों में चल रही वेटिंग और भीड़ भाड़ को नियंत्रित करने के लिए स्पेशल रेल गाडिय़ों की समय अवधि में इजाफा किया है। इसके अलावा यात्री गाडिय़ों में अतिरिक्त डिब्बे लगाने का फैसला किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान कोविड-19 से सम्बंधित सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन करें। रीवा स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ाई: यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने के लिए गाड़ी संख्या 02186/02185 रीवा-रानी कमलापति-रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के चलने की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 02186/02185 रीवा-रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस स्पेशल दोनों दिशाओं में 09 जुलाई तक अपने निर्धारित दिन, समय-सारणी और कोच कंपोजीशन के अनुसार चलती रहेगी। इधर, अमरकंटक एक्सप्रेस में एक्स्ट्रा कोच लगेगा चेन्नई सेंट्रल-बनारस के बीच स्पेशल ट्रेन |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews2400@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

