>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
70 करोड़ रुपए की लागत से जिले में शुरु होंगी 16 नई पेयजल योजनाएं Tuesday 21 December 2021 12:30 AM UTC+00 छतरपुर। जिले के ग्रामीण अंचल में पेयजल की समस्या को देखते हुए 16 नई परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। 70 करोड़ की लागत से जिले में इन परियोजनाओं का निर्माण किया जाएगा। पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री एचएल अहिरवार ने बताया कि 70 करोड़ रूपए की लागत से जिले में नई पेयजल योजनाओं की शुरूआत की जानी है। जिसमें 16 योजनाओं के लिए स्वीकृति प्राप्त हुई है। इनमें से लवकुशनगर और गौरिहार के अंतर्गत 6 स्थानों पर काम शुरू हो चुका है। वहीं, ग्राम कटिया में बुन्देलखण्ड विशेष पैकेज 2 के तहत भी काम शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य स्थानों पर पेयजल स्त्रोतों में पर्याप्त पानी नहीं मिल पाने के कारण योजना शुरू नहीं की जा रही है। फिलहाल शासन से कुछ गांव में पेयजल योजनाओं को शुरू करने हेतु 2 करोड़ रूपए की राशि प्राप्त हुई है। योजना के लिए बड़ी मुश्किल से मिल रहा पानी अवर्षा और जल की बर्बादी से सूख रहे गांव इनका कहना है |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

