>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
IAS अधिकारियों के तबादले, गिरीश कुमार मिश्रा बने एडिशनल कमिश्नर आबकारी, देखें लिस्ट Friday 29 January 2021 02:20 PM UTC+00 भोपाल. मध्यप्रदेश में एक बार फिर तबादले हुए हैं। शुक्रवार शाम को राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 9 अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। तबादला सूची के मुताबिक गिरीश कुमार मिश्रा को एडिशनल कमिश्नर आबकारी ग्वालियर बनाया गया है वो वर्तमान में दमोह जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी थे। साथ ही 6 जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को भी बदला गया है। बता दें कि मध्यप्रदेश में तबादलों का दौर लगातार जारी है और बीते दिनों आईपीएस अधिकारियों के साथ ही राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची भी जारी हुई थी। गुरुवार शाम को ही पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया था और 46 सब इंस्पेक्टर्स की तबादला सूची जारी हुई थी। ![]() इन अधिकारियों के हुए तबादले- ![]() - ऋजु बाफना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सतना से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर । देखें वीडियो- इंदौर ननि की बुजुर्गों के साथ शर्मनाक करतूत |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews2400@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |



