>>: Mothers day 2021 : पति के जाने के बाद ब्यूटी पार्लर को बनाया सहारा, संवारा बेटियों का भविष्य

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

अनूपपुर. मदर्स डे के मौके पर आज आपको हम एक मां के संघर्ष (struggle) की ऐसी कहानी बताने जा रहे हैं जो मां की ममता और एक सशक्त नारी के दोनों रुपों को अपने अंदर समेटे हुए हैं। पति के निधन के बाद जब इस मां पर दो मासूम बेटियों (daughters) और घर की जिम्मेदारी आई तो मुश्किल हालातों में भी वो अडिग रही और खुद का रोजगार स्थापित कर न केवल समाज में अपना स्थान बनाया बल्कि अपनी दोनों बेटियों का भविष्य भी संवारा। हम बात कर रहे हैं अनूपपुर जिले की मीना गोकलानी की। मीना गोकलानी बीते 27 सालों से एक ब्यूटी पार्लर (beauty parlour) चला रही हैं और समाज की दूसरी महिलाओं के लिए एक मिसाल हैं।

ये भी पढ़ें- मां के संक्रमित होने के बाद नर्सिंग स्टाफ निभा रहा 'ममता का फर्ज'

27yrs2.png

ब्यूटी पार्लर से संवारा बेटियों का भविष्य
जीवन की डगर में जब पति ने चंद फांसले चलने के बाद पत्नी मीना गोकलानी को हमेशा के लिए अलविदा कहा तो 27 वर्षीय मीना के लिए दो बच्चियों की परवरिश के साथ घर की जिम्मेदारी किसी मुसीबत के पहाड़ से कम नहीं थी। लेकिन मीना ने अपने हौसले को गिरने नहीं दिया, और स्वयं का रोजगार स्थापित कर एक नया मुकाम हासिल किया। मुश्किल हालातों के बीच मीना ने एक ब्यूटी पार्लर खोला और वही ब्यूटी पार्लर आज उनकी पहचान बन गया है। ब्यूटी पार्लर से होने वाली इनकम से ही खुद ही ब्यूटी पार्लर का संचालन कर अपनी पहचान बनाई तो बेटियों को इंजीनियरिंग और मेडिकल की शिक्षा देकर उसे अपने पैरों पर खड़े होने के काबिल बना दिया।

 

ये भी पढ़ें- यह हैं डेढ़ लाख से अधिक बच्चों को जन्म देने वाली मां

 

27 साल का संघर्ष
मीना गोकलानी 19 वर्ष की आयु में शादी कर ससुराल पहुंची थी। लेकिन घर की स्थिति बेहतर नहीं थी। अभी जीवन के कुछ ही सफर गुजरे थे कि पति का निधन हो गया और मीना के सामने रह गई पहाड़ जैसी जिंदगी और दो मासूम बेटियां। परिवार की जिम्मेदारी सम्भालने के साथ ही उन पर बेटियों का भविष्य बनाने का बोझ था लिहाजा उन्होंने स्वयं के हुनर से रोजगार स्थापित किया और अपनी पहचान बनाने के साथ साथ बच्चों की परवरिश में जुट गई। वक्त आगे बढ़ता गया और मुश्किल दौर भी गुजर गया आज बिजुरी नगर में मीना गोकलानी एक सफल महिला के साथ मां के रूप में भी पहचानी जाती है। मीना बताती है कि पारिवारिक परिस्थितियों में खुद कुछ करने की इच्छा मन में थी और घरवालों का सहयोग मिल गया। 27 वर्ष पूर्व उसने ब्यूटी पार्लर प्रारंभ किया, तब मन में झिझक भी थी। साथ ही यह भी लगता था कि यह काम चलेगा भी या नहीं। लेकिन अपनी मेहनत और लगन से इसी के दम पर वह पूरे घर को चला रही हैं।

 

ये भी पढ़ें- Mothers day 2021 : बीमार मां की जान बचाने बेटे ने जुगाड़ से बना दिया ऑक्सीजन फ्लो मीटर

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.