>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Elections 2024 : बूथों पर टेंट-कुर्सी के साथ कूलर लगेंगे , अफसरों की बढ़ी मुश्किल Sunday 07 April 2024 07:58 AM UTC+00 विधानसभा और लोकसभा चुनाव में चुनावी प्रक्रिया में टेंट-कुर्सी, बिजली और पानी की व्यवस्था के भुगतान को लेकर सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं की मुश्किल बढ़ गई है। विस चुनाव का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। इससे निजी संस्थाएं परेशान हैं। भोजन बनाने वाली संस्था ने इस बार काम करने से हाथ खड़े कर लिया है। लोकसभा चुनाव में बूथों पर टेंट-कुर्सी के साथ गर्मी के कारण आयोग ने कूलर लगाने की गाइड लाइन जारी की है। आयोग के इस आदेश की सूचना से बूथ व्यवस्था को लेकर अफसरों की मुश्किलें बढ़ गईं है। शहरी क्षेत्र में 153 बूथों पर कूलर की व्यवस्था चुनाव कार्यालय ने शहरी क्षेत्र में 153 बूथों पर कूलर की व्यवस्था करने को कहा है। कूलर के आदेश ने निगम अधिकारियों की मुश्किल बढ़ा दी है। इस संबंध में निगम ने चुनाव अधिकारियों से मार्ग दर्शन मांगा है कि बूथों पर कूलर लगाने के लिए किराए पर लेना है या फिर नए कूलर क्रय किए जाएंगे। इसका भुगतान कहां से आएगा। या फिर किस मद से खर्च होगा। इसको लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है।
लोस के लिए भी टेंट-कुर्सी के रेट फाइनल वर्जन... |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

