>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
तीन माह से ई-पोर्टल बंद,भवन निर्माण की स्वीकृति के लिए काट रहे चक्कर Tuesday 02 April 2024 12:45 PM UTC+00 छिंदवाड़ा/पांढुर्ना. तीन माह से नगर पालिका का ई पोर्टल बंद है। इससे ऑनलाइन नामांकन प्रक्र्रिया अटकी हुई है। नगरीय प्रशासन ऑनलाइन नामांतरण के बिना भवन निर्माण की अनुमति प्रदान नहीं करता। नगर पालिका में भूमि मालिक इस काम को लेकर चक्कर लगा रहे है। बताया जा रहा है कि पोर्टल भोपाल से ही शुरू होगा। लंबे समय से बंद पोर्टल को शुरू कराने के लिए क्या प्रयास किए जा रहे है। इस प्रश्न का कोई जवाब देने को तैयार नहीं। कई भूमि खरीददार अपने नाम ऑनलाइन रकबा चढ़ाने के लिए नपा के चक्कर काटने पर मजबूर है। आवेदनकर्ताओं ने बताया कि कार्यालय में आवेदन करने पर नामांतरण की फाइल को परिषद के माध्यम से अनुमति मिल रही है । नामांतरण का टैक्स भी अदा किया है लेकिन ऑनलाइन नहीं होने से भवन निर्माण को लेकर परेशानी उठानी पड़ रही है। कलेक्टर शीलेंद्र सिंह सोमवार को उमरेठ तहसील पहुंचे । यहां लंबित राजस्व मामलों को देखकर तहसीलदार को मामलों के जल्दी निपटारा करने व बिना दर्ज प्रकरण नहीं चलाने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व मामलों में देरी नहीं होगी समय सीमा पर प्रकरण में आदेश होगा । अचार संहिता के कारण राजस्व प्रकरणों में देरी नहीं होनी चाहिए। अधिवक्ताओं ने कलेक्टर से लोकसेवा भवन को लेकर चर्चा की। वर्तमान में लोकसेवा भवन पुराने तहसील कार्यालय में संचालित होता है । बारिश के दिनों में पानी टपकता है । उन्होंने लोक सेवा केंद्र का भी निरीक्षण किया व नए भवन निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

