>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
दोस्तों की गरीबी का मजाक उड़ाना मिर्ची को पड़ा भारी, शराब पिलाकर कर दी हत्या Tuesday 02 April 2024 06:12 AM UTC+00 अनूपपुर. बिजुरी थाना अंतर्गत कुरजा रोड मैदान में हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या मृतक के दोस्तों ने ही की थी। होली की पार्टी के नाम पर मृतक को बिजुरी लाया गया, जहां शराब पिलाने के पश्चात सभी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का कहना है कि दोस्तों के साथ मारपीट करने के साथ ही पैसे का रुआब दिखाकर मृतक बेज्जती करता था। गौरतलब है कि बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत 26 मार्च की रात को कुरजा रोड मैदान में अज्ञात व्यक्ति का शव पाया गया था। जिसकी शिनाख्त सूर्यनारायण उर्फ मिर्ची कोल पिता कोमला कोल उम्र 20 वर्ष निवासी ठोडहा थाना कोतमा के रूप में हुई। सोमवार की शाम बिजुरी थाना में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पवार, एसडीओपी कोतमा वीपी सिंह, थाना प्रभारी विकास सिंह ने हत्या मामले का खुलासा करते हुए बताया कि धारा 302, 201 का अपराध दर्ज करते हुए मामले की विवेचना प्रारंभ की गई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी दुर्योधन विश्वकर्मा पिता मंगलू विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष, वीरान प्रसाद कोल पिता रामस्वरूप कोल उम्र 24 वर्ष, उमेश उर्फ छोटू कोल पिता रामस्वरूप कोल उम्र 20 वर्ष, मदन चौधरी पिता लाल प्रसाद चौधरी उम्र 28 वर्ष, राकेश चौधरी पिता सुरेश चौधरी उम्र 20 वर्ष सभी निवासी ग्राम ठोडहा थाना कोतमा को उठाया था, पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार कर ली। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

