>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
भोपाल के 5 सितारा जहांनुमा होटल के मालिक नादिर रशीद ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत Wednesday 27 March 2024 07:56 AM UTC+00 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि अभी अभी शहर के सबसे बड़े विख्यात जहांनुमा पैलेस के मालिक ने आत्महत्या कर ली है। तीन सितारा होटल के मालिक नादिर रशीद ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल, अबतक आत्महत्या के कारणों की स्पषट जानकारी तो सामने नहीं आ सकी है, लेकिन जानकारी सामने आई है कि वो बीते कई दिनों से डिप्रेशन का शिकार थे और इसी के चलते उन्होंने आत्महत्या की है। होटल जहांनुमा के मालिक नादिर रशीद की उम्र 72 साल थी। उनका ताल्लुक भोपाल रियासत के नवाब वंश से था। बताया जा रहा है कि सिर में गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई है। फिलहाल, घटना की जानकारी लगते ही श्यामलाहिल्स थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचा दिया गया है। पुलिस के सूत्रों की मानें तो मामला हाईप्रोफाइल है। इसलिए, जांच के बाद ही स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। ![]() ![]()
पत्नी सोनिया की तबियत बिगड़ीबताया जा रहा है कि होटल जहांनुमा के मालिक नादिर राशिद ने बुधवार सुबह 7 बजे अपने घर के बाथरूम में अपनी ही लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या की है। घटना की जानकारी सुबह करीब 10 बजे श्यामला हिल्स पुलिस को दी गई। जानकारी लगते ही पुलिस जहांनुमां के सामने स्थित नादिर के घर शामला कोठी पहुंची और मामले की पड़ताल शुरु की। इधर घटना के बाद नादिर की पत्नी सोनिया रशीद की तबियत बिगड़ गई है। इसके बाद उन्हें भी उनके घर के भीतर ही चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। ![]() यह भी पढ़ें- भारतीय सेना के रिटायर्ड अफसर ने की सुसाइड, गले पर 12 बोर रखकर मारी गोली, दर्दनाक मौत भारतीय सेना के रिटायर्ड अफसर ने भी किया सुसाइडइससे कुछ देर पहले ही राजधानी भोपाल के गौतम नगर थाना इलाके के आरिफ नगर की गली नंबर 5 में रहने वाले एसएएफ के रिटायर्ड एएसआई द्वारा भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की जानकारी सामने आई थी। बताया जा रहा है कि, सेना के रिटायर्ड अफसर वसीमुद्दीन ने मंगलवार देर रात अपनी लाइसेंसी 12 बोर बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। हालांकि, उनकी आत्महत्या के कारणों का भी अबतक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने अब तक शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जांच शुरु कर दी है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews2400@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |




