>>: Digest for February 18, 2024

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

छिंदवाड़ा। महिला ने ऑनलाइन पॉलिसी ली थी उन सभी पॉलिसियों की राशि निकलवाने आईजीएमएस शिकायत विभाग का सदस्य बनकर दो लोगों ने महिला से 14 लाख 50 हजार रूपए की ठगी को अंजाम दिया गया था। इस ठगी के आठ माह पुराने मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता पाते हुए बिहार के दो आरोपियों को कोलकाता व दिल्ली राज्य से दबोचा है। कोतवाली पुलिस की टीम पांच राज्यों में 13 दिन गुजारे जिसके बाद सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर ठगी गई राशि की जानकारी ले रही है।
- ठगी के बाद मोबाइल बंद, साइबर ने ढूंढ निकाला
बुधवारी बाजार निवासी सपना (48) पति हरीश जैन ने 30 मई 2023 को शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात आरोपी ने आईजीएमएस शिकायत विभाग का सदस्य बनकर कहा था कि जितनी भी ऑनलाइन पॉलिसी खुलवाई थी उन सभी पॉलिसी की राशि निकलवा दूंगा। इस दौरान अलग-अलग फोन नंबर से बात कर अलग-अलग खाता नंबरों पर 14 लाख 50 हजार रूपए लिए गए। पैसा लेने के बाद सभी नंबरों को ठगों ने बंद कर दिया। बाद में जब ठगी का एहसास हुआ तो महिला ने कोतवाली पुलिस को शिकायत की थी, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर धारा 420 का प्रकरण दर्ज जांच शुरु कर दी थी। कोतवाली टीआई उमेश गोल्हानी ने पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश में रवाना की थी, मोबाइल नंबरों के आधार पर साइबर सेल की मदद लेकर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
- पहला कोलकाता तो दूसरा दिल्ली में पकड़ाया
आरोपियों के मोबाइल नंबरों की मदद से साइबर टीम लगातार आरोपियों के पीछे लगी रही। कोतवाली पुलिस की टीम ने कलकत्ता, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तरप्रदेश, झारखंड व दिल्ली में कई स्थानों पर दबिश दी थी। 13 दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर दबिश देने के बाद कलकत्ता से संदेही राजू (21) पिता वीरेंद्र सिंग निवासी ग्राम भाउछपरा जिला सिवान बिहार जो हाल गुडीपड़ा कलकत्ता को पकड़ा। जिससे पुलिस टीम ने पूछताछ की तो अपने साथी चंदन पिता प्रदीप सिंग निवासी ग्राम पसनौली गगन जिला सिवान बिहार का नाम बताया जो दिल्ली में मुकुंद विहार कॉलोनी में रह रहा है। टीम कोलकत्ता से रवाना होकर दिल्ली पहुंची तथा चंदन को पकड़ा।
- टीम में इनका रहा विशेष सहयोग
ठगी के इस अंतर्राज्जीय गिरोह को पकडऩे में कोतवाली टीआई उमेश कुमार गोल्हानी, उपनिरीक्षक नारायण सिंह बघेल, कार्यवाहक उपनिरीक्षक ब्रजेश सिंह रघुवंशी, आरक्षक युवराज सिंह, विकास बैस, नितिन रघुवंशी, मोहित चंद्रवंशी की मुख्य भूमिका रही है।


छिंदवाड़ा. मौसम की मार ने एक बार फिर किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। गुरुवार रात हवाओं के साथ हुई बारिश से छिंदवाड़ा सहित पांढुर्ना जिले के कई क्षेत्रों में गेहूं की फसल तबाह हो गई है। शुक्रवार सुबह किसान जब अपने खेत में पहुंचे तो दूर-दूर तक उन्हें बर्बादी दिखाई दी। फसलों को खेतों में बिछा देख उनके आंखों से आंसू निकल गए। कई किसानों ने कर्जा लेकर बोवनी की थी तो वहीं कई किसानों ने इस बार अपनी बेटी की शादी सहित अन्य खर्च के लिए उम्मीद लगाया था। फसल खराब होने से उनकी उम्मीदें भी धूमिल हो गई हैं। किसानों का कहना है कि 60 प्रतिशत फसल खराब हो गई है। आगामी समय में ऐसा ही मौसम रहा तो पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी। किसान अब शासन से मदद की आस लगाए बैठे हैं। छिंदवाड़ा विकासखंड के बोरिया निवासी बलवीर पटेल ने बताया कि लगभग 35 एकड़ खेत में गेहूं की फसल अक्टूबर-नवंबर माह में बोई गई थी। हजारों रुपए की लागत आई थी। हम भाईयों ने सोचा था इस बार बढिय़ा खेती होगी। लेकिन मौसम की मार ने सभी सोच धरे के धरे रह गए। उन्होंने बताया कि फसल लगभग आधी पक चुकी थी। एक माह में पूरी पक जाती, लेकिन अब फसल को बचाना मुश्किल है। जिले के अधिकतर क्षेत्रों में यही स्थिति है। मौसम में अचानक हुए इस बदलाव से किसान चिंतित हैं। उल्लेखनीय है कि गुरुवार शाम को जिले के कई क्षेत्रों में हवाओं के साथ बारिश हुई। वहीं कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई। मौसम में हुए इस बदलाव की वजह से खेतों में खड़ी फसल लेट गई। पांढुर्ना, मोहखेड़, छिंदवाड़ा सहित अधिकतर क्षेत्रों में गेहूं एवं सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंचा है।


दिन भर होती रही धूप-छांव
गुरुवार देर रात गरज-चमक एवं तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के बाद शुक्रवार सुबह भी आसमान में काले बादल छाए रहे। हालांकि कुछ देर बाद मौसम खुल गया और दिन भर धूप-छांव होती रही।

आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने 17 से 21 फरवरी तक घने से साफ बादल रहने एवं 17 फरवरी को बिजली एवं आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 29-32 डिग्री सेन्टीग्रेट एवं न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री सेन्टीग्रेट के मध्य रहने की संभावना है। अधिकतम सापेक्षित आद्र्रता 74-96 प्रतिशत एवं न्यूनतम सापेक्षित आद्र्रता 34-46 प्रतिशत रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में हवा पूर्व, दक्षिण एवं पश्चिम दिशाओ में बहने एवं 7-12 किमी प्रति घंटे की गति से चलने की संभावना है।


किसानों को कीट-रोग से बचाव की सलाह
आगामी समय में मौसम को देखते हुए किसानों को फसलों के बचाव को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम को देखते हुए फसलों को कीट-रोग से बचाव करने चाहिए।
गेंहू की फसल बालिया निकलने की अवस्था में है। जो किसान बीज उत्पादन करना चाहते है वे विजातीय पौधों को निकालकर खेत से अलग करें। गेहूं की बालियां निकलते समय फव्वारा विधि से सिंचाई न करें अन्यथा फूल गिर सकते हैं, दानों का मुंह काला पड़ जाता है व करनाल बंट तथा कंडुआ रोग लगने का डर रहता है। आवश्यकता से अधिक सिंचाई करने पर फसल गिर सकती है, दानों में दूधिया धब्बे दिखाई देते हैं और उपज घट जाती है ।

छिंदवाड़ा. सौंसर के बोरगांव व रामाकोना के मंगल भवन कार्यालय में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि छिंदवाड़ा की पहचान बनाने में मैंने अपनी जवानी समर्पित कर दी और मैं आखिरी सांस तक छिंदवाड़ा की विकास यात्रा जारी रखूंगा। आप सभी के सहयोग से विकास का यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि 15 माह की सरकार में जिले के 80 हजार किसानों का कर्जा माफ हुआ, आगे भी होता पर हमारी सरकार नहीं रही। उन्होंने कहा कि जिले के किसानों को पारम्परिक खेती से इतर सोयाबीन और फिर मक्का की खेती के लिये प्रेरित किया, जिसका परिणाम सभी के सामने है। दोनों ही फसलों के उत्पादन में हमारा जिला अव्वल रहा और किसानों को अच्छी आय हो रही है। उन्होंने कहा कि मैंने केन्द्रीय भूतल परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री रहते हुए जिले में सडक़ों का विस्तार सिर्फ इसीलिए नहीं किया कि आवागमन सुगम होगा बल्कि इसीलिए भी की व्यापार के रास्ते खुलेंगे, स्थानीय उत्पादों को अन्य नगरों व महानगरों के बाजारों तक पहुंचाना आसान होगा। सडक़ों के निर्माण में किसी ने मिट्टी तो किसी ने गिट्टी का व्यापार किया तो किसी ने ठेका लिया। इस तरह आर्थिक गतिविधियां बढ़ी। सांसद नकुलनाथ ने कहा कि बोरगांव को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विभिन्न फैक्ट्रियों की स्थापना कराई। इन फैक्ट्रियों में हजारों लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है। नंदेवानी, चिखली, भुम्मा मुंगनापार सहित अन्य क्षेत्रों में जलाशय का निर्माण पूर्व सीएम ने ही कराया है। सांसद ने आगे कहा कि विकास के कार्य आगे भी जारी रहेंगे। इस दौरान सौंसर विधायक विजय चौरे, ब्लॉक अध्यक्ष केशव, राजेन्द्र यमदे, विलाश जोगी सहित क्षेत्रीय अध्यक्ष, पर्यवेक्षक, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल व सभी विभाग व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


आज का दौरा कार्यक्रम
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 फरवरी को नेताद्वय सुबह 10.30 बजे छाबड़ी खुर्द स्टेडियम ग्राउंड (उमरेठ) में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित होने के पश्चात दोपहर 11.45 बजे दमुआ टाउन वासरी ग्राउंड में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित होने के उपरांत भोपाल प्रस्थान करेंगे।

छिंदवाड़ा.एक अप्रैल से संपत्ति गाइड लाइन दर बढऩे की आशंका से इस समय प्लॉट और मकान की खरीद-बिक्री तेज हो गई है। फरवरी में ही पंजीयन विभाग की आय 150 करोड़ रुपए पहुंच गई है। आगामी 31 मार्च तक सरकारी खजाने में 50 करोड़ रुपए और आने का अनुमान लगाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के समापन के डेढ़ माह शेष रह गए हैं। उपपंजीयक कार्यालय में प्रतिदिन संपत्ति की खरीदने वाले खरीददार-विक्रेता की भीड़ उमड़ रही है। लोग अगले वित्त वर्ष 2024-25 में संपत्ति गाइड लाइन दर बढऩे से आशंकित है। वे जमीन के सौदों की जल्द रजिस्ट्री करने प्रयासरत है।
.....
जमीन के निवेश को ही दे रहे प्राथमिकता
प्रापर्टी कारोबारी मान रहे हैं कि प्लॉट, मकान और कृषि भूमि में निवेश आज भी सबसे ज्यादा भरोसेमंद है। इसमें आम आदमी अपनी पूरी जिंदगी की पूंजी लगाकर खुद के आशियाने का सपना पूरा कर रहा है। प्रापर्टी बाजार दिन दूनी रात चौगुनी आगे बढ़ रहा है। उनके मुताबिक साधारणत: लोग अपनी धनराशि का निवेश सोना-चांदी, प्रापर्टी, शेयर बाजार, मुच्युअल फंड, सरकारी बांड और एफडी में करते हैं। इनके रिटर्न देखते हुए प्राथमिकता अभी भी जमीन में निवेश पर है।
......
सोनपुर, चंदनगांव और खजरी की रजिस्ट्री ज्यादा
जानकारों के अनुसार परासिया रोड, नागपुर रोड, खजरी रोड, नरसिंहपुर रोड, सिवनी रोड के आसपास की कॉलोनियां पिछले एक दशक में विकसित हुई है। अब सोनपुर रोड, मोहरली, चंदनगांव में प्लॉट की बिक्री तेजी से देखी गई हैं।
यहां के जमीन सौदों की रजिस्ट्री ज्यादा हो रही है।
....
प्रापर्टी खरीदी-बिक्री से 15 फरवरी तक 150 करोड़
पंजीयन विभाग के अनुसार इस वित्तीय वर्ष 2023-24 में 201 करोड़ रुपए का लक्ष्य तय किया गया है। बीती 15 फरवरी तक 149.35 करोड़ रुपए अर्जित किए जा चुके हैं। पिछले वित्तीय वर्ष में इस अवधि के दौरान 139.32 करोड़ रुपए पंजीयन आय हुई थी। इस साल यह पंजीयन आय में 10 फीसदी की वृद्धि है।
..........
एक साल में निगम क्षेत्र में बढ़े 7500 मकान
नगर निगम की राजस्व शाखा के अनुसार इस वर्ष रजिस्टर्ड मकानों की संख्या 58400 पहुंच गई है। इनमें पिछले एक साल में 7500 मकान की वृद्धि शामिल है। निगम कर्मचारियों का आकलन है कि हर माह बन रहे नए मकानों से प्रापर्टी टैक्स का दायरा बढ़ रहा है। अब निगम की टैक्स की मांग 36 करोड़ रुपए से बढकऱ 43 करोड़ रुपए पहुंच गई है। इससे मकानों की बढ़ती संख्या के ग्राफ को देखा जा सकता है।
......
इनका कहना है...
प्रापर्टी के पंजीयन से 15 फ रवरी तक आय 150 करोड़ रुपए पहुंच गई है। डेढ़ माह में हम 201 करोड़ रुपए का लक्ष्य पूरा कर लेंगे।
-यूके झा, जिला पंजीयक
.....

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.