>>: सामूहिक विवाह सम्मेलन में कन्या पक्ष की भूमिका निभायें सर्व समाज: पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

छतरपुर. सिद्ध पीठ बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज के बुलावे पर बीते रोज विभिन्न समाजों के अध्यक्ष व प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण धाम परिसर में आयोजित की गई। महाराजश्री के आह्वान पर भाजपा नेता पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह के अनुज उपेन्द्र प्रताप सिंह की अगुआई में ब्राम्हाण समाज, कायस्थ समाज, चौरसिया समाज, रजक समाज, बाल्मिकी समाज, सोनी समाज, विश्वकर्मा समाज, पटेल समाज, पाल समाज, अग्रवाल समाज, गुप्ता समाज, कुशवाहा समाज, क्षत्रिय समाज, खंगार समाज, अहिरवार समाज, यादव समाज, असाटी समाज, गहोई समाज सहित सभी समाजों के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित रहे। वहीं रविवार को महाराजश्री ने व्यापारी संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ भी बैठक की।

इस अवसर पर महाराजश्री ने सभी को 1 मार्च से 7 मार्च तक आयोजित होने वाले कन्या विवाह महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया और कार्यक्रम की सम्पूर्ण रूपरेखा बताई। महाराजश्री ने कहा कि सभी लोग अपने-अपने समाज के एक-एक व्यक्ति तक मेरा आमंत्रण भेजें, ताकि इस पुनीत कार्य में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही महाराजश्री ने सभी से कार्यक्रम में कन्या पक्ष की भूमिका में उपस्थित होने का भी आह्वान किया। महाराजश्री ने बताया कि आयोजन में 30 लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है, कथा स्थल के पास ही किराये की जमीन लेकर अस्थाई विशाल पार्किंग भी तैयार कराई जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सभी समाजों तथा व्यापारियों ने एक स्वर में अपनी-अपनी भूमिका का ईमानदारी से निर्वहन करने का का वचन दिया। रविवार को हुई व्यापारी संघ की बैठक में कैट अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, बस एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश अग्रोहा, वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री गोविंददास असाटी, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के राहुल जडिय़ा, मुकेश चौबे, मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रकाशचंद्र जैन, पूरन लाल गुप्ता, राजीव रूसिया, अमन अग्रवाल, बृजेश अग्रवाल, विनोद सोनी, प्रमोद खरे, राजेन्द्र अग्रवाल, राकेश असाटी, एड. आनंद अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल, मोहित सोनी, सौरभ असाटी, होलसेल कपड़ा यूनियन के रिंकू असाटी, सानू गुप्ता, दिनेश पहारिया, कमल किशोर, राजीव अग्रवाल, अजय पंजवानी, अभिषेक तिवारी, जयप्रकाश पहारिया, रामसेवक सोनी, अभिचल जैन, रवि जैन, नरेन्द्र विश्वकर्मा, मनोज ताम्रकार, पवन गुप्ता, मनोज खरे, राजू चौरसिया, रमेश अग्रवाल, सतेन्द्र तिवारी, प्रदीप बिलैया, नयन असाटी, नमन पहारिया, अभय ताम्रकार, पवन पाटकर, मुकेश सोनी, अजय रैकवार, योगा स्टार परिवार के गिरजा पाटकर, विकास गुप्ता, राजेन्द्र खरे, सोनू सरावगी, मनोज अग्रवाल, मनीष गुप्ता, राहुल समारी, सौरभ सोनी, प्रदीप दुबे, कुलदीप पाटकर, प्रद्युम्न गुप्ता, पवन गुप्ता, मनोज खरे, श्यामजी गुप्ता, डालडे मातेले, विनोद गुप्ता आदि मोजूद रहे।
डॉ. कुमार विश्वास सहित इन विभूतियों का होगा आगमन
उल्लेखनीय है कि कन्या विवाह महामहोत्सव के तहत 27 से 29 फरवरी तक प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास अपने-अपने राम विषय पर व्याख्यान देंगे। वहीं एक मार्च को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दीप प्रज्ज्वलित कर महामहोत्सव का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन देश के जाने-माने कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। आमंत्रित कलाकारों में मनोज तिवारी, मीका सिंह, दिनेश यादव निरहुआ, खेसारी लाल यादव सहित कई क्रिकेटर भी शामिल हैं।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.