>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Corona Update: ठंड के कारण बढ़ने लगे कोरोना और वायरल फीवर के मरीज, आप भी रहें सतर्क Tuesday 09 January 2024 04:05 AM UTC+00
बढ़ती ठंड का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल रहा है। जहां एक तरफ सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में आने वाले कुल मरीजों की संख्या सामान्य है। लेकिन वायरल के मामलों में 30 फीसदी की बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं 19 लोगों की आरटीपीसीआर जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। यही नहीं शिशु रोग विशेषज्ञ का कहना है कि 3 साल तक के बच्चों का इस दौरान ध्यान रखने की जरूरत है। छोटे बच्चों में लापरवाही से सीवियर निमोनिया का खतरा बढ़ जाता है।
रोज आ रहे 1200 से 1300 मरीज ए्स, हमीदिया व जेपी अस्पताल की ओपीडी बीते कुछ दिनों से 12 सौ 19 लोगों की जांच में 1 भी नहीं मिला कोरोना पॉजिटिव, 3 साल तक के बच्चों का रखें ध्यान से 13 सौ वायरल के मरीज आ रहे हैं। ज्यादातर मरीजों में गले में दर्द और सर्दी देकर बुखार आने का लक्षण देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही खांसी जुकाम की समस्या भी देखी जा रही है। मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अनिल शेजवार का कहना है कि फ्लू के मरीज तीन की जगह सात दिन में स्वस्थ हो रहे हैं।
पुष्टि के लिए जांच जरूरी डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। इसी के मिलते जुलते लक्षण कोरोना में भी देखने को मिलते हैं। ऐसे में बीमारी की पुष्टि के लिए जांच जरूरी है।
ओपीडी सामान्य लेकिन वायरल के मरीज ज्यादा जेपी अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. राकेश श्रीवास्तव का कहना है कि ठंड बढऩे से ओपीडी में कुल मरीजों में कमी आई है। हालांकि वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ी है। वर्तमान में अस्पताल में ज्यादातर मरीजों में वायरल से जुड़े लक्षण देखने मिल रहे हैं।
इस सीजन में आ चुके 27 कोरोना पॉजिटिव दिसंबर से लेकर अब तक 8९७ लोगों की कोरोना जांच की गई है। जिसमें 2७ लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। राहत की बात यह है कि १७ लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। वर्तमान में जिले में १० एक्टिव मामले हैं। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews2400@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

