>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
भोपाल संक्रांति पर राजस्थान, गुजरात व पंजाब की पतंगें आएंगी नजर Saturday 13 January 2024 02:53 PM UTC+00 संक्रांति उत्सव मनाने के लिए उपनगर में खास तैयारी है। पतंग और तिल की मिठाई व गजक दुकानों पर नजर आने लगे हैं। पतंग बेचने वालों ने संक्रांति पर राजस्थान, गुजरात और पंजाब के आसमान पर उडऩे वाली पतंगों को स्टॉक तैयार किया है। कागज और पन्नी की छोटी और बड़ी पतंगें बाजार में हैं। तीन दशक से अधिक समय से पतंगों का कारोबार करने वाले गोप हेमथानी का कहना है, एक दौर था जब पतंगें स्थानीय स्तर पर तैयार की जाती थी, अब जो पतंगें बनाई जा रही हैं, उनमें गुजरात, राजस्थान और पंजाब के पैटर्न है। सभी तरह की पतंगे बाजार में हैं। तीन से लेकर 100 रूपये तक की सामान्य पतंगे हैं। महंगी से महंगी पतंगें भी हमारे पास हैं। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews2400@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

