>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
अयोध्या राम मंदिर के साथ ही इस शहर के हर घर से रामलला को पहुंच रहा निमंत्रण, भक्तों की पुकार, 'प्रभु जी चले आना' Sunday 31 December 2023 02:53 AM UTC+00 अयोध्या में 22 जनवरी को राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। इसको लेकर देशभर में रामभक्तों में जबर्दस्त उत्साह है। जो लोग रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या नहीं जा पा रहे हैं, वे अपनी आस्था प्रदर्शित करने के लिए अपने घरों और प्रतिष्ठानों में राम मंदिर के मॉडल, रामनामी पटखे और जय श्रीराम के झंडे खरीद रहे हैं। इससे राममंदिर से जुड़े प्रोडक्ट को लेकर आस्था का नया बाजार चल पड़ा है। आस्था के बाजार को बूस्ट करने के लिए व्यापारियों की संस्था कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स यानी सीएआइटी 1 जनवरी से दुकान-दुकान,बाजार-बाजार जाएगी और श्रीराम की अलख जगाएगी। हर शहर और हर घर अयोध्या बनेगा। 4 से 12 इंच के मंदिर अयोध्या के राममंदिर के मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। राम मंदिर के पीतल और लकड़ी दोनों के मॉडल खूब बिक रहे हैं। 2 इंच से लेकर 2 फुट तक के मॉडल लोग खरीद रहे हैं। पीतल वाले मॉडल की कीमत 1,000 रुपए से 1 लाख रुपए तक है। लकड़ी वाले राम मंदिर मॉडल की कीमत 300 रुपए से 10,000 रुपए तक है। सबसे ज्यादा मांग 4 इंच से 12 इंच के मंदिरों की है, जिनकी कीमत 125 रुपए से 700 रुपए तक है। 84 सेकंड के शुभ मुहूर्त में होगी प्राण प्रतिष्ठा आपको बता दें कि राममय नगरी अयोध्या में तैयार हो रहे भव्य राम मंदिर में भगवान राम मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा की तैयारियां जारी हैं। पीएम मोदी 22 जनवरी को अपने हाथों से भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने जो मुहूर्त चुना उसे सबसे सटीक मानकर रामलला की स्थापना की जाएगी। शुभ मुहूर्त का यह समय केवल 84 सेकंड का होगा, दोपहर 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक। भोपाल से चलेगी एक ट्रेन अयोध्या में श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं को भगवान राम के दर्शन करने के लिए देशभर से अयोध्या के लिए 40 स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। 26 जनवरी से 21 फरवरी तक चलाई जाने वाली इन ट्रेनों में मप्र से फिलहाल एक ट्रेन चलाई जाएगी, वह भी भोपाल से। 22 कोच की ट्रेन में जा सकेंगे 1584 श्रद्धालु भोपाल से रवाना होने वाली इस ट्रेन में 5 फरवरी से 1584 श्रद्धालु यात्रा कर सकेंगे। 22 कोच की ये ट्रेन पूरी तरह से स्लीपर कोच वाली होगी। एक कोच में 72 बर्थ होंगी।
जबलपुर मुख्यालय से भेजा गया था प्रस्ताव पीएमओ के निर्देश के बाद रेल मंडल से इस ट्रेन को चलाने का एक प्रस्ताव पश्चिम-मध्य रेलवे जोन के मुख्यालय जबलपुर से भेजा गया था। वहां से इस ट्रेन को 5 फरवरी को भोपाल और 7 फरवरी को अयोध्या से वापसी की यात्रा के लिए चलाने को मंजूरी दी गई है। 5 फरवरी की रात 10.25 पर भोपाल से रवाना होकर ये ट्रेन अगले दिन 6 फरवरी को शाम 5 बजकर 10 मिनट पर अयोध्या पहुंचेगी। वहीं 8 फरवरी को अयोध्या से रात 10 बजकर 35 मिनट पर भोपाल के लिए रवाना होगी। अगले दिन 9 फरवरी को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर भोपाल पहुंचेगी।
बीना, इटारसी, ग्वालियर वाया भिंड होती हुई इटावा, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, अयोध्या। प्रदेश के अन्य हिस्सों से भी चलेगी ट्रेन पहले चरण में यह स्पेशल ट्रेन केवल भोपाल से ही शुरू की जा रही है। लेकिन अगले चरण में अयोध्या स्पेशल ट्रेन, रीवा, उज्जैन समेत अन्य कई शहरों से भी शुरू की जा सकती है। ये भी पढ़ें : 24 घंटे में फिर बदलने वाला है मौसम, 31 जिलों में होगी धुंआधार बारिश, ओलावृष्टी रेड अलर्ट |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews2400@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

