>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
प्रतिमा खंडित करने के आरोपी को पंचायत ने किया पुलिस के हवाले Sunday 21 January 2024 01:00 PM UTC+00 छिंदवाड़ा/पांढुर्ना. ग्राम पंचायत धावड़ीखापा में प्रतिमा खंडित करने के मामले में पंचायत बैठी। शुक्रवार दोपहर आरोपी योगेश (24) पिता चंद्रभान तुमडाम ने नशे में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा और बड़ा पेन की निशान पर पत्थर मारे। इससे प्रतिमाएं खंडित हो गई। घटना को गंभीरता से लेते हुए शनिवार सुबह पंचायत बुलाई गई। युवक से पहले माफी मांगने को कहा, लेकिन उसके पिता ने गारंटी लेने से मना किया तो पंचायत ने योगेश को पुलिस के हवाले करनेे का फैसला सुनाया। ग्राम पंचायत धावड़ीखापा की सरपंच फूलवंती भारत उईके, उपसरपंच सिद्धार्थ बागड़े, पूर्व सरपंच रामेश्वर सिरसाम, रामराव धुर्वे, श्यामराव परतेती, श्यामराव धुर्वे और गांव वाले उपस्थित थे। पंचायत ने डायल 100 को बुलाकर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पांढुर्ना में बाइक से बच्ची को लेकर गांव जा रहे राजकुमार वानखड़े निवासी मालापुर घनपेठ वार्ड को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी । घटना में राजकुमार और बेटी समता को चोट आई है। राजकुमार का सिर पर चोट लगने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर कर दिया है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

