>>: मथुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के लिए एक्सप्रेस ट्रेनों का रद्दीकरण

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

आगरा मंडल के मथुरा स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए पलवल-मथुरा के बीच नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के लिए कुछ मेल, एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। भुसावल मंडल से चलने वाली 24 ट्रेनों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। इसमें खंडवा स्टेशन पर ठहराव वाली 12 ट्रेनें भी शामिल रहेगी। ट्रेनों के रद्दीकरण से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
1- ट्रेन संख्या 11057 दादर-अमृतसर एक्सप्रेस यात्रा शुरुआत दिनांक 20 जनवरी से 3 फरवरी तक रद्द।
2- ट्रेन संख्या 11058 अमृतसर-दादर एक्सप्रेस यात्रा शुरुआत दिनांक 23 जनवरी से 6 फरवरी तक रद्द।
3- ट्रेन नंबर 12147 कोल्हापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस यात्रा शुरुआत दिनांक 30 जनवरी को रद्द
4- ट्रेन संख्या 12148 हजरत निज़ामुद्दीन-कोल्हापुर एक्सप्रेस यात्रा शुरुआत दिनांक 1 फरवरी को रद्द।
5- ट्रेन नंबर 12171 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हरिद्वार सुपर एक्सप्रेस यात्रा शुरुआत दिनांक 22 जनवरी से 1 फरवरी तक रद्द।
6- ट्रेन नंबर 12172 हरिद्वार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपर एक्सप्रेस यात्रा शुरुआत दिनांक 23 जनवरी से 2 फरवरी तक रद्द।
7- ट्रेन नंबर 12715 नांदेड़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस यात्रा शुरुआत दिनांक 21 जनवरी से 4 फरवरी तक रद्द।
8- ट्रेन नंबर 12716 अमृतसर-नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस यात्रा शुरुआत दिनांक 23 जनवरी से 6 फरवरी तक रद्द।
9- ट्रेन नंबर 12751 नांदेड़-जम्मू तवी हमसफर एक्सप्रेस यात्रा शुरुआत दिनांक 26 जनवरी और 2 फरवरी को रद्द कर।
10- ट्रेन नंबर 12752 जम्मू तवी-नांदेड़ हमसफर एक्सप्रेस यात्रा शुरुआत दिनांक 26 जनवरी और 4 फरवरी को रद्द।
11- ट्रेन नंबर 12781 मैसूर-हजरत निजामुद्दीन स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस यात्रा शुरुआत दिनांक 12, 19 जनवरी और 2 फरवरी को रद्द।
12- ट्रेन नंबर 12782 हजऱत निजामुद्दीन-मैसूर स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस यात्रा शुरुआत दिनांक 15, 22 जनवरी और 5 फरवरी को रद्द।

जीआरपी स्थापना दिवस पर मनाया रेलयात्री सुरक्षा सप्ताह
जीआरपी थाना द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर रेल यात्री सुरक्षा सप्ताह 2 से 8 जनवरी तक मनाया गया। सप्ताह का समापन सोमवार को हुआ। जिसके तहत जीआरपी थाना प्रभारी बीवीएस परिहार ने सप्ताहभर किए गए कार्यक्रमों की जानकारी दी। परिहार ने बताया यात्रियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा सप्ताह के तहत जीआरपी के संबंध में जन जागरुकता का अभियान चलाया गया। इस दौरान एएसआई अन्नीलाल, एएसआई अनंत राम, रामाश्रय, हेड कांस्टेबल संध्या, कैलाश चंद, अनूप जाट आदि जीआरपी थाना स्टाफ उपस्थित थे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.