>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
रामलला का स्वागत : बड़े तालाब में तैरे 'राम' नाम लिखे पत्थर, 100 से ज्यादा मंदिरों में होगा 'रामचरित मानस का पाठ Sunday 21 January 2024 02:39 AM UTC+00 तालाब में तैरे राम नाम लिखे आर्टिफिशियल पत्थर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की खुशियां शहर में अलग-अलग तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही हैं। इसके लिए शहर में विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। इसी के तहत शनिवार को बड़ा तालाब शीतलदास की बगिया में राम नाम के पत्थर समुद्र पर तैराने की लीला का सजीव मंचन किया गया। इसके तहत ङ्क्षसधु सेना, गुरुनानक मंडल की ओर से आर्टिफिशियल पत्थर पानी में तैराए गए। इस दौरान बच्चों ने राम, हनुमान, नल, नील सहित वानर सेना के वेष में शामिल होकर इसकी सजीव प्रस्तुति दी। पत्थरों के ऊपर दीप भी जलाए गए। इस मौके पर आलोक शर्मा, राकेश कुकरेजा सहित अनेक लोग मौजूद थे। रामधुन परिक्रमा का आयोजन अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में कॉलेजों में रामोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को हमीदिया कॉलेज में रामधुन परिक्रमा का आयोजन किया गया। जिसमें प्राध्यापक व छात्र रामायण के विभिन्न पात्रों पर आधारित वेशभूषा पहनकर रामधुन में शामिल हुए। इस अवसर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। पारंपरिक वेशभूषा में घनश्याम सिलावट को प्रथम, अभिषेक जादौन को द्वितीय एवं सौरभ पाल को तृतीय स्थान मिला। चित्रकला पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विजय खैरनार, द्वितीय स्थान राजवीर मौर्या एवं तृतीय स्थान अमन चौरसिया को मिला। कलश यात्रा, सुंदरकांड, राम भजन आज राम जन्मभूमि में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रविवार को कटारा हिल्स के द ग्रांड कस्तूरी रिसोर्ट एंड मैरिज गार्डन में कलश यात्रा, सुंदरकांड, राम भजन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समाजसेवी दान ङ्क्षसह ठाकुर ने बताया कि कलश यात्रा का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा और 11 बजे से सुंदरकांड होगा। इसके साथ ही दीप गुरु साहेब इंदौर द्वारा राम भजन गायन की प्रस्तुति दोपहर 1 बजे से दी जाएगी। इसके बाद भंडारे का आयोजन होगा। नरेला में निकाली जनजागरण यात्रा प्राण-प्रतिष्ठा से पहले शंखनाद बिड़ला मंदिर के पुजारियों ने भी किया शंखनाद। प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में जनजागरण यात्रा निकाली गई। अशोका गार्डन स्थित श्री मनसा देवी धाम मंदिर से शुरू यात्रा में महिलापुरु षों के साथ बच्चों ने भी बढ़- चढ़कर भाग लिया। यात्रा के दौरान विभिन्न मार्गों पर रहवासियों ने पुष्प व मोतियों की वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। मुस्लिम समाज बंधुओं ने भी यात्रा का स्वागत किया। लगभग तीन किलोमीटर लंबी यात्रा हजारों रामभक्तों की भीड़ के साथ दो घंटे में संपन्न हुई, इस अवसर पर पूरा शहर राममय हो गया। इस मौके पर मंत्री सारंग ने कहा 22 को दीपोत्सव मनाएंगे। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews2400@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

