>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
पहली बार वोट डालेंगे 8 हजार युवा मतदाता, भाजपा, कांग्रेस सबकी नजर इन पर Wednesday 24 February 2021 06:23 AM UTC+00 जबलपुर। नगर निगम, नगर परिषद और पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच रही है। अंतिम सूची तैयार करने से पूर्व निर्वाचन कार्यालय ने लोगों से दावे-आपत्तियां ली हैं। करीब 16 हजार आवेदन जिलेभर से पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा संख्या मतदाता सूची में पहली बार नाम शामिल करवाने वालों की है। ऐसे करीब 8 हजार आवेदन हैंं। संशोधन और नाम विलोपन के लिए भी बड़ी तादाद में दावे-आपत्तियां मिली हैं। नगर निगम, नगर परिषद और पंचायत की मतदाता सूची के लिए आए 16 हजार दावे-आपत्तियां दावे-आपत्तियों का निराकरण कर ऑनलाइन फीडिंग का काम किया जा रहा है। जिले में सात जनपद पंचायतों के अंतर्गत ग्राम पंचायतों, नगर निगम जबलपुर, छह नगर परिषद एवं दो नगर पालिकाओं के लिए अंतिम मतदाता सूची को अपडेट की जा रही है। सभी तरह के निकायों के लिए करीब 16 हजार 180 आवेदन पहुंचे। इनमें 6 हजार 558 आवेदनों को स्वीकृत किया गया। वहीं करीब 9 हजार 586 आवेदन लम्बित हैं। चार मार्च को फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

