>>: खबर का असर: अंतत खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नाम पर अवैध वसूली के आरोपियों पर हुई एफआइआर

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

छतरपुर. खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नाम पर पेटीज बनाने वाले से 15 हजार रुपए की अवैध वसूली करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ नौगांव थाना में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के संज्ञान में मामला आने के बाद पीडि़त की शिकायत पर दो आरोपियों शिवम साहू और प्रदीप पाठक के खिलाफ आईपीसी की धारा 384, 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। नौगांव पुलिस ने शिकायत के वाबजूद कार्रवाई नहीं की थी, लेकिन एसपी ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों पर केस दर्ज कराया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी का छापा रोकने के नाम पर सर्किट हाउस ले जाकर वसूले रुपए
पिछले कुछ महीनो से नौगांव नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ लोगों द्वारा गैंग बनाकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। शनिवार की शाम वार्ड नंबर 18 हल्लू कालोनी में रहनेवाले सुभाष साहू पिता चंद्रप्रकाश साहू ने थाने में एक शिकायती आवेदन दिया जिसमे उसने बताया की वह पेटीज बनाकर अपने घर का भरण पोषण करता है। शनिवार की सुबह नगर के रहने वाले शिवम साहू, कपिल पटेल, प्रदीप पाठक आए और खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नाम पर पचास हजार रुपए मांगे और पैसे ना देने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी की तरफ से कार्यवाही कर जेल भेजने की धमकी देकर सर्किट हॉउस ले गए। जंहा खाद्य अधिकारी से बात करने को कहा और सर्किट हॉउस में जबरन पन्द्रह हजार रुपए लिए।

शिवम साहू, अवैध वसूली का आरोपी

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने भी पुलिस से की शिकायत
पत्रिका में खबर प्रकाशित होने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी वंदना जैन भी नौगांव थाना पहुंची। उन्होंने अपना पक्ष रखा और पुलिस से उचित कार्रवाई करने का आवेदन भी दिया। वंदना जैन ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी पत्रिका की खबर से लगी कि कुछ लोग मेरे नाम से धमकाकर वसूली कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने पुलिस के सामने स्थिति स्पष्ट कर दी है।

रुपए वापस कराकर मामले को दबा रही थी पुलिस
खाद्य सुरक्षा अधिकारी के छापे की धौंस दिखाकर पीडि़त को सर्किट हाउस ले जाकर रुपए की वसूली जैसे गंभीर मामले में नौगांव पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। बल्कि मामले को दबाने के लिए पुलिस ने आरोपियों से पीडि़त के रूपए वापस कराकर मामले को रफादफा करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने मामले में सही कार्रवाई कराई। पुलिस अधीक्षक द्वारा सही कार्रवाई कराए जाने से जहां ब्लैकमेलर गैंग में हडकंप मचा हुआ है। वहीं, नगर के कारोबारियों- दुकानदारों ने राहत की सांस ली है। व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक के रवैये की तारीफ की है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at mpnews661@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.